बिजनेस

Bandhan Innovation Fund: 24 अप्रैल तक खुलेगा बंधन इनोवेशन फंड का NFO, 1000 रु से शुरू कर सकते हैं निवेश

Bandhan Innovation Fund NFO: बंधन इनोवेशन फंड में 1000 रु प्रति प्लान/ऑप्शन और फिर 1 रुपये के गुणक में निवेश कर सकते हैं। निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। ये फंड इनोवेशन थीम के तहत इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स में 80 से 100 फीसदी तक का निवेश करेगा।

Image

24 अप्रैल को बंद होगा बंधन इनोवेशन फंड का NFO

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बंधन म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया नया NFO
  • 24 अप्रैल तक खुला रहेगा NFO
  • कम से कम 1000 रु का निवेश जरूरी

Bandhan Innovation Fund NFO: बंधन म्यूचुअल फंड ने बंधन इनोवेशन फंड लॉन्च कर दिया है। ये एक सेक्टोरल या थीमेटिक थीम पर बेस्ड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है। यह स्कीम 10 अप्रैल 2024 को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गई है और 24 अप्रैल, 2024 को बंद हो जाएगी। यह स्कीम यूनिट्स के अलॉटमेंट की तारीख से पांच कारोबारी दिनों के अंदर फिर से सब्सक्रिप्शन और रिडम्पशन के लिए खुलेगी। ये फंड पर्याप्त रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) निवेश, हाई स्किल्ड-एम्प्लॉई कॉस्ट, संभावित हाई मार्जिन या ग्रोथ, यूनीक प्रोडक्ट्स या सर्विसेज, नॉन-लीनियर बिजनेस मॉडल और एक मजबूत ब्रांड उपस्थिति वाली कंपनियों को टार्गेट करेगा।

ये भी पढ़ें -

कम से कम कितना निवेश जरूरी

निवेशक इस स्कीम में कम से कम 1000 रु प्रति प्लान/ऑप्शन और फिर 1 रुपये के गुणक में निवेश कर सकते हैं। निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। ये फंड इनोवेशन थीम के तहत इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स में 80 से 100 फीसदी तक का निवेश करेगा।

वहीं डेब्ट सिक्योरिटीज और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में 0 से 20 फीसदी और REIT और InvITs में 0 से 10 फीसदी निवेश किया जाएगा।

कितना है एग्जिट लोड

यदि म्यूचुअल फंड अलॉटमेंट की तारीख से 30 दिनों के अंदर निवेश को रिडीम/स्विच आउट (किसी अन्य स्कीम में फंड को ट्रांसफर) किया जाता है तो लागू एनएवी का 0.50% एग्जिट लोड लगेगा। 30 दिन बाद कोई एग्जिट लोड नहीं लागू होगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक म्यूचुअल फंड एनएफओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article