बिजनेस

सीनियर सिटिजन की हुई मौज! Bandhan Bank FD पर दे रहा अब 7.95% तक का ब्याज

अगर आप भी एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। बंधन बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है।

Image

बंधन बैंक ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज दर (Photo: iStock)

अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं तो Bandhan Bank की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव करते हुए कुछ चुनिंदा अवधियों पर आकर्षक रिटर्न की पेशकश की है। एफडी पर नई ब्याज दरें 20 जून 2026 से लागू हो चुकी हैं। खास बात यह है कि सीनियर सिटिजन्स को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है।

2 से 3 साल की एफडी पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

Bandhan Bank ने 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में 20 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। इस अवधि की एफडी पर बैंक सीनियर सिटिजन ग्राहकों को अधिकतम 7.95 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है।

वहीं, सामान्य ग्राहकों को इसी अवधि की एफडी पर 7.45 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। ऐसे में जो निवेशक मध्यम अवधि के लिए सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह विकल्प काफी आकर्षक हो सकता है।

लंबी अवधि की एफडी पर भी शानदार रिटर्न

बैंक केवल मध्यम अवधि की एफडी पर ही नहीं, बल्कि लंबी अवधि के निवेशकों को भी बेहतर रिटर्न का अवसर दे रहा है। 5 साल से कम अवधि वाली लंबी अवधि की एफडी पर सीनियर सिटिजन ग्राहकों को 7.75 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। वहीं, सामान्य ग्राहकों को इसी अवधि की एफडी पर 7.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

मैच्योरिटी अवधिसामान्य नागरिक ब्याज दरसीनियर सिटिजन ब्याज दर
7 दिन से 14 दिन2.95%3.70%
15 दिन से 30 दिन2.95%3.70%
31 दिन से 2 महीने से कम3.45%4.20%
2 महीने से 3 महीने से कम4.20%4.95%
3 महीने से 6 महीने से कम4.20%4.95%
6 महीने से 1 वर्ष से कम4.20%4.95%
1 वर्ष7.00%7.50%
1 वर्ष 1 दिन से 1 वर्ष 9 महीने तक7.00%7.50%
1 वर्ष 9 महीने 1 दिन से 2 वर्ष से कम7.00%7.50%
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम7.45%7.95%
3 वर्ष से 5 वर्ष से कम7.25%7.75%
5 वर्ष से 10 वर्ष तक5.85%6.60%
टैक्स सेवर फिक्स्ड डिपॉजिट6.25%7.25%

सीनियर सिटिजन्स के लिए खास फायदा

भारत में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक अपनी बचत को सुरक्षित रखने के लिए एफडी को प्राथमिकता देते हैं। Bandhan Bank की मौजूदा ब्याज दरें ऐसे निवेशकों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकती हैं, क्योंकि उन्हें सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त रिटर्न मिलता है। उच्च ब्याज दर के कारण सीनियर सिटिजन्स अपनी बचत पर बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी नियमित वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सकती है।

सेविंग्स अकाउंट पर भी आकर्षक ब्याज

Bandhan Bank केवल एफडी पर ही नहीं, बल्कि बचत खाते पर भी प्रतिस्पर्धी ब्याज दर प्रदान कर रहा है। बैंक 5 लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक के सेविंग्स अकाउंट बैलेंस पर 6.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। यह उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो अपने खाते में अधिक राशि बनाए रखते हैं और साथ ही उस पर बेहतर रिटर्न भी चाहते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article