Mutual Fund mistakes mistakes: पिछले दो साल में म्यूचुअल फंड निवेशकों को निराशा हाथ लगी है। ऐसा इसलिए कि शेयर मार्केट में लगातार गिरावट की वजह से बहुत सारे म्यूचुअल फंड का रिटर्न जीरो हो गया है। ऐसे में अगर आप भी अपने म्यूचुअल फंड स्कीम में मिले रिटर्न से खुश नहीं हैं तो आपके पास क्या विकल्प बचता हैं? क्या आपने सोचा है कि आपसे कहां गलती हुई है? आइए आपके मन में उठ रहे सभी सवालों के जवाब देते हैं और वो 5 कॉमन मिस्टेक बताते हैं जो अक्सर नए निवेशक करते हैं। अगर आप इन गलतियों से बचेंगे तो कैसे भी मार्केट में अपने निवेश पर बेहतर रिटर्न ले पाएंगे।
Mutual Fund निवेशक अक्सर करते हैं ये 6 गलतियां
1. बाजार गिरते ही SIP न रोक देना: जब युद्ध या मंदी की खबरों से बाजार गिरता है, तो बहुत सारे निवेशक डरकर SIP बंद कर देते हैं। यह सबसे बड़ी गलती है। गिरावट के समय आपकी SIP में ज्यादा 'यूनिट्स' मिलती हैं (जिसे रूपी-कॉस्ट एवरेजिंग कहते हैं)। बाजार जब वापस ऊपर आएगा, तो यही यूनिट्स आपको बड़ा मुनाफा देंगी।
2. अच्छा प्रदर्शन करने वाले के पीछे भागना: बहुत सारे निवेशक पिछले 3 से 5 साल के रिटर्न को देखते हुए किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में पैसा लगाते हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि जिस फंड ने पिछले साल सबसे ज्यादा रिटर्न दिया, वह इस साल भी देगा। कई बार उन शेयर्स की कीमतें काफी बढ़ चुकी होती हैं। केवल पिछला रिकॉर्ड देखकर नहीं, बल्कि फंड की क्वालिटी देखकर निवेश करना चाहिए।
3. NAV की गिरावट से डरना: अगर आपके म्यूचुअल फंछ की NAV (कीमत) कम हो गई है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपका पैसा डूब गया। यह बाजार का अस्थायी मूड है। इसे नुकसान नहीं, बल्कि कम कीमत पर और यूनिट्स खरीदने का एक शानदार मौका समझें।
4. सही समय का इंतजार करते रहना: दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज भी यह नहीं बता सकते कि बाजार कब सबसे नीचे जाएगा या कब सबसे ऊपर। इसलिए 'सही समय' का इंतजार करने के बजाय, बस लगातार निवेश करते रहें। बाजार में बिताया गया समय, बाजार की टाइमिंग से ज्यादा कीमती है।
5. सारा पैसा एक ही स्कीम में लगा देना: बहुत सारे निवेशक एक ही म्यूचुअल फंड स्कीम में सारा पैसा निवेश कर देते हैं। अगर उस फंड ने अच्छा रिटर्न नहीं दिया तो नुकसान होता है। इसलिए एक समझदार निवेशक अपना पैसा अलग-अलग जगहों में निवेश करता है।
6. बिना लक्ष्य के निवेश करना: म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले लक्ष्य तय करना चाहिए कि आप यह पैसा क्यों निवेश कर रहे हैं—बच्चों की पढ़ाई के लिए, घर के लिए या रिटायरमेंट के लिए? बिना लक्ष्य के निवेश करने पर आप बीच में ही पैसा निकाल सकते हैं, जिससे आपका वित्तीय नुकसान हो सकता है। इसलिए फंड का चुनाव करने से पहले फाइनेंशियल गोल जरूर सेट करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
