बिजनेस

कौन थे अश्विन डानी, जिन्होंने बढ़ाई 'हर घर की रौनक', दिया Asian Paints का तोहफा

Ashwin Dani Passes Away: एशियन पेंट्स (Asian Paints) के नॉन-एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर अश्विन दानी (Ashwin Dani) का 28 सितंबर को निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे।

Image

नहीं रहे अश्विन दानी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • अश्विन दानी का हुआ निधन
  • एशियन पेंट्स के नॉन-एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर थे
  • 58000 करोड़ थी नेटवर्थ

Ashwin Dani Passes Away: एशियन पेंट्स (Asian Paints) के पूर्व वाइस-चेयरमैन अश्विन दानी (Ashwin Dani) का 28 सितंबर को निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। वह एक भारतीय अरबपति कारोबारी थे और 16 देशों में कारोबार करने वाली भारत की सबसे बड़ी पेंट कंपनी एशियन पेंट्स के नॉन-एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर भी थे। फोर्ब्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 59000 करोड़ रु थी।

कहां से की पढ़ाई

दानी ने पेंट्स, वार्निश और पिगमेंट की तकनीक में स्पेशियलाइजेशन के साथ यूनिवर्सिटी ऑफ से ग्रेजुशन की। ग्रेजुशन की पढ़ाई के बाद वे आगे की शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए। वहां उन्होंने ओहियो में एक्रोन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और पॉलिमर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की।

एमएससी के बाद, दानी ने न्यूयॉर्क में रेंससेलर पॉलिटेक्निक में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने कलर साइंस में डिप्लोमा हासिल किया।

एशियन पेंट्स में भूमिका

एशियन पेंट्स ने अश्विन दानी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर अपने कारोबार का विस्तार किया, जिसके बाद कंपनी दुनिया की प्रमुख पेंट कंपनियों में से एक बन गई। दानी भारत में कम्प्यूटराइज्ड कलर मिक्स प्रोग्राम शुरू करने वाले पहले व्यक्ति हैं।

पिता ने की एशियन पेंट्स की शुरुआत

एशियन पेंट्स की शुरुआत चार गुजराती दोस्तों चंपकलाल चोकसी, चिमनलाल चोकसी, सूर्यकांत दानी और अरविंद वकील ने मिलकर गैवाडी, गिरगांव, मुंबई में एक गैरेज में की थी। उन्होंने फरवरी 1942 में कंपनी की स्थापना की। इनमें सूर्यकांत दानी अश्विन दानी के पिता हैं।

दानी 1968 में एशियन पेंट्स में शामिल हुए। दिसंबर 1998 और मार्च 2009 के बीच, दानी कंपनी के वाइस चेयरमैन और एमडी रहे। एशियन पेंट्स में शामिल होने से पहले, दानी ने डेट्रॉइट, अमेरिका में इनमोंट कॉर्प के साथ एक डेवलपमेंट केमिस्ट के रूप में भी काम किया। उन्होंने ईना दानी से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं। उनके बेटे, मालव दानी, एशियन पेंट्स के बोर्ड में शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article