Water Taxi: मुंबई में शुरू हुई वॉटर टैक्सी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर, इतना होगा किराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2022, 03:00 PM IST

Water Taxi service in Mumbai: मुंबई में समय बचाने वाली और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए वॉटर टैक्सी सर्विस को सर्बानंद सोनोवाल ने हरी झंडी दिखा दी है।

Water Taxi: मुंबई में शुरू हुई वॉटर टैक्सी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर, इतना होगा किराया
Photo Credit: BCCL

Water Taxi service in Mumbai: मुंबई के नागरिकों के लिए बड़ी खबर है। वॉटर टैक्सी सर्विस (Water Taxi service) का इंतजार अब खत्म हो गया है। केंद्रीय पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वॉटर टैक्सी सर्विस का अनावरण कर दिया है। इस वॉटर टैक्सी के माध्यम से यात्री नवी मुंबई से गेटवे ऑफ इंडिया तक आसानी से आ-जा सकेंगे।

मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ेगी वॉटर टैक्सी 
यह सेवा पहली बार मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ेगी। यह डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल (DCT) से शुरू होगी और नेरुल, बेलापुर, एलीफेंटा द्वीप और जेएनपीटी के आस-पास के स्थानों को भी जोड़ेगी।

वॉटर टैक्सी सर्विस की खास बातें (Water Taxi service Features)
मौजूदा समय में इसमें कुल 8 नावें होंगी, जिनमें 10 से 30 यात्रियों की क्षमता वाली 7 स्पीडबोट शामिल हैं । इसके साथ ही 56 यात्रियों की क्षमता वाली एक कटमरैन नाव (Catamaran Boat) भी होगी । स्पीड बोट के जरिए दक्षिण मुंबई में बेलापुर से भाऊचा ढाका के बीच यात्रा का समय कटमरैन नाव द्वारा 45-50 मिनट की तुलना में केवल 30 मिनट का होगा।

वॉटर टैक्सी का किराया (Water taxi fare)

  • बेलापुर से डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल (DCT): 1,210 रुपये।
  • डीसीटी से धरमतार तक: 2,000 रुपये, अवधि: 55 मिनट।
  • डीसीटी से जेएनपीटी तक: 200 रुपये, अवधि: 20 मिनट।
  • डीसीटी से करंजा तक: 1,200 रुपये, अवधि: 45 मिनट।

कैसे करें बुक? (How to book Water Taxi)

  • बुकिंग की जानकारी के लिए इन्फिनिटी हार्बर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • दिए गए विकल्पों में से वाटर टैक्सी रूट को चुनें।
  • अब अपनी पसंद की सीट का चयन करें।
  • वन-क्लिक पेमेंट ऑप्शन या क्रेडिट व डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट करें।

वॉटर टैक्सी सर्विस तटीय महाराष्ट्र के लोगों की लंबे समय से इच्छा थी। यह सेवा आरामदायक और तनाव मुक्त यात्रा का वादा करती है।

End of Article