टॉप अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा बदलाव, मार्क जुकरबर्ग से भी आगे निकले अडानी-अंबानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2022, 02:08 PM IST

Top Billionaires In The World: गौतम अडानी न सिर्फ भारत के, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े अरबपति बन गए है। वहीं मार्क जुकरबर्ग दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए।

टॉप अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा बदलाव, मार्क जुकरबर्ग से भी आगे निकले अडानी-अंबानी
Photo Credit: BCCL

Top Billionaires In The World: दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर हुआ है। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अब दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं और अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) भारत और एशिया के सबसे रईस शख्स बन गए हैं। अंबानी और अडानी ने मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को भी पीछे छोड़ दिया है।

आइए फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट के अनुसार जानते हैं दुनिया के 12 सबसे अमीर अरबपति कौन हैं। (Billionaires List)

रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) कंपनी/उद्योग देश
1. एलन मस्क 232.3 अरब टेस्ला, स्पेस एक्स अमेरिका
2. बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 193.6 अरब LVMH फ्रांस
3. जेफ बेजोस 164.8 अरब अमेजन अमेरिका
4. बिल गेट्स 131.9 अरब माइक्रोसॉफ्ट अमेरिका
5. लैरी पेज 122.4 अरब गूगल अमेरिका
6. सर्गी ब्रिन 116.3 अरब गूगल अमेरिका
7. वॉरेन बफेट 113.8 अरब बर्कशायर हैथवे अमेरिका
8. लैरी एलिसन 111.5 अरब सॉफ्टवेयर अमेरिका
9. स्टीव बॉलमर 96.1 अरब माइक्रोसॉफ्ट अमेरिका
10. गौतम अडानी एंड फैमिली 90.3 अरब इंफ्रास्ट्रक्चर, कमोडिटी भारत
11 मुकेश अंबानी 89.4 अरब डायवर्सिफाइड भारत
12. मार्क जुकरबर्ग 84.8 अरब फेसबुक अमेरिका

अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट के मुताबिक एलन मस्क दुनिया के सबसे रईस शख्स की सूची में अब भी पहले स्थान पर हैं। गुरुवार को फेसबुक (Facebook) की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) के शेयरों में आई जबर्दस्त गिरावट से सीईओ मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ काफी कम हुई और वे दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स बन गए। वहीं गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया और वे अब एशिया के सबसे रईस शख्स हैं।

End of Article