मुंबई। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा अपनी देनदारियों को चुकता करने के लिए जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज से अपने 16.5 फीसद हिस्सेदारी को और बेचेंगे। ऐसा करने के बाद जी एंटरटेनमेंट में उनकी हिस्सेदारी सिर्फ पांच फीसद रह जाएगी, हालांकि सभी प्रमोटर्स बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स में शामिल रहेंगे और सुभाष चंद्रा के बड़े बेटे पुनीत गोयनका जी पर चलने वाले शो की जिम्मेदारी संभालेंगे। एस्सेल ग्रुप का कहना है कि हिस्सेदारी बेचने का फैसला बाजार की उधारी को चुकाने के लिए किया गया है। 30 सितंबर 2018 को सुभाष चंद्रा का शेयर 41.6 फीसद था। लेकिन 20 नवंबर 2019 को वो हिस्सेदारी घटकर 5 फीसद हो गई है।
एस्सेल ग्रुप पर बाजार का सात हजार करोड़ का उधार है। इसमें 5 हजार करोड़ रुपए घरेलू और 2000 करोड़ विदेशी देनदारी है। उधारी चुकता करने के लिए सुभाष चंद्रा ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज से अपने 16.5 हिस्से को बेचने का फैसला किया है। वो मानते हैं कि ऐसा करने से उन्हें 4,389 करोड़ रुपए हासिल होंगे। जुलाई 2019 में इनवेस्को को 8.7 फीसद बेचकर 3, 456 करोड़ रुपए हासिल किए।
इंफ्रास्ट्रक्चर फील्ड में कदम रखने के बाद सुभाष चंद्रा मुश्किल में फंसे, खासतौर से जब एनबीएफसीसी से जुड़ी दिक्कतें आनी शुरू हुईं। उस परेशानी से उबरने के लिए उन्होंने जी की गारंटी दी। इसके बाद से जी में निवेश करने वाले निवेशकों में असुरक्षा का भाव बढ़ा।
Zee में अब पांच फीसदी बची सुभाष चंद्रा की हिस्सेदारी
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Nov 21, 2019, 12:53 PM IST
Essel Group chairman Subhash Chandra: बाजार की उधारियों को चुकाने के लिए एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने 16.5 और हिस्सेदारी को बेचने का फैसला किया है।
End of Article

