Share Market Today, 16 June 2022: निवेशकों में हाहाकार! दोबारा हुआ लाखों-करोड़ों का नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 03:48 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 16 June 2022: बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट का शिकार हो रहे हैं। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भी बाजार धराशाई हो गया।

Share Market Today, 16 June 2022: निवेशकों में हाहाकार! दोबारा हुआ लाखों-करोड़ों का नुकसान

Share Market News Today, 16 June 2022: शेयर बाजार में निवेश करने वालों को आज दोबारा लाखों- करोड़ों का नुकसान हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 500 अंकों से भी ज्यादा की तेजी आई थी। लेकिन दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन लाल निशान पर बंद हुआ। US FED द्वारा ब्याज दरों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और आर्थिक मंदी की आशंका की वजह से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1045.60 अंक यानी 1.99 फीसदी गिरकर 51,495.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 331.55 अंक (2.11 फीसदी) फिसलकर 15,360.60 पर बंद हुआ।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल में आई। यह 5.24 फीसदी फिसल गया। इसके अलावा निफ्टी मीडिया में भ जोरदार गिरावट आई। यह 3.20 फीसदी लुढ़का। बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, आईटी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी में 2 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट आई। एफएमसीजी और फार्मा भी लाल निशान पर बंद हुए।

Nasdaq फ्यूचर्स 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। Dow Jones फ्यूचर्स में भी गिरावट है।

आज बीएसई पर नेस्ले इंडिया के अलावा सभी दिग्गज शेयरों में गिरावट आई-

आज 18 June 2021 के बाद निफ्टी 15,500 के नीचे फिसला है।

End of Article