7th Pay Commission: होली से पहले दोबारा बढ़ सकता है DA, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2022, 10:22 AM IST

7th Pay Commission DA Hike Latest News: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ते यानी डीए में वृद्धि पर निर्णय लिया जा सकता है।

7th Pay Commission: होली से पहले दोबारा बढ़ सकता है DA, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी!

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मोदी सरकार (Modi Government) जल्द ही होली का तोहफा (Holi Gift) दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance, DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जानी नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि डीए कितना बढ़ सकता है और इससे आपकी सैलरी में कितना इजाफा होगा। 

कितना बढ़ सकता है डीए?
केंद्र सरकार के 1 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की वृद्धि कर सकती है। सरकार मार्च में जनवरी और फरवरी 2022 की बकाया राशि के साथ ही बढ़ा हुआ वेतन दे सकती है। अगर इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जाती है तो यह बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा। वर्तमान में केंद्र 31 फीसदी डीए देती है।

डीए बढ़ने से कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?
मालूम हो कि महंगाई भत्ता आपकी सैलरी का ही एक हिस्सा होता है, जो कर्मचारी के मूल वेतन यानी बेसिक सैलरी का एक तय फीसदी होता है। यानी महंगाई भत्ता बढ़ने से आपकी सैलरी भी बढ़ जाएगी।

उदाहरण से समझें आपको कितना फायदा होगा-

बेसिक सैलरी (प्रति महीना) मौजूदा महंगाई भत्ता (31 फीसदी) नया संभावित महंगाई भत्ता (34 फीसदी) संभावित इजाफा (3 फीसदी)
10,000 रुपये 3100 रुपये 3400 रुपये 300 रुपये
30,000 रुपये 9,300 रुपये 10,200 रुपये 900 रुपये
50,000 रुपये 15,500 रुपये 17,000 रुपये 1500 रुपये

यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 10,000 रुपये प्रति महीना है, तो मौजूदा समय में उसे 3100 रुपये महंगाई भत्ते के रूप में मिल रहे हैं। वहीं अगर महंगाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी हो जाता है, तो उसे 3400 रुपये महंगाई भत्ते के रूप में मिलेंगे। इस तरह इसे हर महीने 300 रुपये का फायदा होगा।

End of Article