LIC IPO Price Band: एलआईसी आईपीओ प्राइस बैंड तय, जानें कितनी होगा कीमत, पॉलिसी होल्डर्स को सस्ता मिलेगा शेयर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2022, 07:23 PM IST

LIC IPO price band announced: एलआईसी के इश्यू प्राइस में पॉलिसीहोल्डर्स को 60 रुपए का डिस्काउंट दिया गया है जबकि रिटेल इनवेस्टर्स और कर्मचारियों को इश्यू प्राइस पर 45 रुपए की छूट मिलेगी।

LIC IPO Price Band: एलआईसी आईपीओ प्राइस बैंड तय, जानें कितनी होगा कीमत, पॉलिसी होल्डर्स को सस्ता मिलेगा शेयर

नई दिल्ली: एक अधिकारी के अनुसार, भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम की बहुप्रतीक्षित प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश के लिए मूल्य बैंड 902 रुपये से 949 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक आईपीओ के 4-9 मई के बीच खुलेगा। 

इसके अलावा, सरकार इस सप्ताह एलआईसी आईपीओ के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। सार्वजनिक पेशकश (public offering) के माध्यम से, केंद्र बीमा क्षेत्र में 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

एलआईसी बोर्ड ने इश्यू के आकार को 5 प्रतिशत से घटाकर 3.5 प्रतिशत करने की अनुमति दी। भारत सरकार एलआईसी के इस आईपीओ में अपनी 3.5 फीसद हिस्सेदारी बेचेगी, पहले सरकार की पांच फीसद हिस्सेदारी बेचने की प्लानिंग थी, अब इससे सरकारी खजाने में 21,000 करोड़ रुपये आएंगे।

संशोधित DRHP के अनुसार, सरकार ने लगभग 22 करोड़ शेयर बेचकर 21,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है जो कि 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

पॉलिसीधारकों के लिए 10% आरक्षित

एलआईसी ने निर्गम आकार का 10 प्रतिशत पॉलिसीधारकों के लिए और 5 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए आरक्षित किया है। एलआईसी ने खुदरा निवेशकों के लिए अपने कुल आईपीओ आकार का 35 प्रतिशत तक आरक्षित रखा है। एलआईसी आईपीओ की योजना मार्च में लाने की थी, मगर रूस-यूक्रेन संकट के बीच भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता के चलते केंद्र ने इसे स्थगित कर दिया था।

End of Article