बिजनेस

सोने का भाव आज का (29 अक्टूबर 2026): आज सुबह क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K की कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 29 October 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 29 October 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज (गुरुवार) बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 0.07% घटकर यानी 105 रुपये गिरावट के साथ 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 143,705 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,054.00 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर है। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,100 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,32,100 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 1,08,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹144100₹132100₹108110
मुंबई₹143950₹131950₹107960
कोलकाता₹143950₹131950₹107960
चेन्नई₹143950₹131950₹107960
पटना₹144000₹132000₹108010
लखनऊ₹144100₹132100₹108110
मेरठ₹144100₹132100₹108110
अयोध्या₹144100₹132100₹108110
कानपुर₹144100₹132100₹108110
अलीगढ़₹144100₹132100₹108110
मुरादाबाद₹144100₹132100₹108110
मिर्जापुर₹144100₹132100₹108110
झांसी₹144100₹132100₹108110
मथुरा₹144100₹132100₹108110
गोरखपुर₹144100₹132100₹108110
बरेली₹144100₹132100₹108110
प्रयागराज₹144100₹132100₹108110
वाराणसी₹144100₹132100₹108110
गाजियाबाद₹144100₹132100₹108110
नोएडा₹144100₹132100₹108110
गुरुग्राम₹144100₹132100₹108110
चंडीगढ़₹144100₹132100₹108110
जयपुर₹144100₹132100₹108110
लुधियाना₹144100₹132100₹108110
गुवाहाटी₹143950₹131950₹107960
जलगांव₹143950₹131950₹107960
भोपाल₹144000₹132000₹108010
इंदौर₹144000₹132000₹108010
पुणे₹143950₹131950₹107960
नागपुर₹143950₹131950₹107960
नासिक₹143980₹131980₹107990
बैंगलोर₹143950₹131950₹107960
अहमदाबाद₹144000₹132000₹108010
वडोदरा₹144000₹132000₹108010
सूरत₹144000₹132000₹108010
कटक₹143950₹131950₹107960
भुवनेश्वर₹143950₹131950₹107960
अमरावती₹143950₹131950₹107960
विशाखापत्तनम₹143950₹131950₹107960
मैसूर₹143950₹131950₹107960
विजयवाड़ा₹143950₹131950₹107960
कोयंबटूर₹143950₹131950₹107960
मंगलौर₹143950₹131950₹107960
मदुरै₹143950₹131950₹107960
रायपुर₹143950₹131950₹107960
बेलगाम₹143950₹131950₹107960
राजमुंदरी₹143950₹131950₹107960
हैदराबाद₹143950₹131950₹107960
दावनगेरे₹143950₹131950₹107960
बेल्लारी₹143950₹131950₹107960
सलेम₹143950₹131950₹107960
वेल्लोर₹143950₹131950₹107960
गुंटूर₹143950₹131950₹107960
नेल्लोर₹143950₹131950₹107960
काकीनाडा₹143950₹131950₹107960
तिरुपति₹143950₹131950₹107960
कडपा₹143950₹131950₹107960
अनंतपुर₹143950₹131950₹107960
वारंगल₹143950₹131950₹107960
निजामाबाद₹143950₹131950₹107960
खम्मम₹143950₹131950₹107960
बेरहामपुर₹143950₹131950₹107960
राउरकेला₹143950₹131950₹107960
राजकोट₹144000₹132000₹108010
वसई-विरार₹143980₹131980₹107990
औरंगाबाद₹143950₹131950₹107960
सोलापुर₹143950₹131950₹107960
भिवंडी₹143980₹131980₹107990
कोल्हापुर₹143950₹131950₹107960
लातूर₹143980₹131980₹107990
तिरुपुर₹143950₹131950₹107960
तिरुनेलवेली₹143950₹131950₹107960
त्रिची₹143950₹131950₹107960
संबलपुर₹143950₹131950₹107960
इरोड₹143950₹131950₹107960
कोच्चि₹143950₹131950₹107960
थाइन₹143950₹131950₹107960
अमृतसर₹144100₹132100₹108110
नागरकोइल₹143950₹131950₹107960
तिरुवनंतपुरम₹143950₹131950₹107960
तंजावुर₹143950₹131950₹107960
गोवा₹143950₹131950₹107960
करूर₹143950₹131950₹107960
कुंभकोणम₹143950₹131950₹107960
नमक्कल₹143950₹131950₹107960
आगरा₹144100₹132100₹108110
धर्मपुरी₹143950₹131950₹107960
डिंडीगुल₹143950₹131950₹107960
तूतीकोरिन₹143950₹131950₹107960
कुड्डालोर₹143950₹131950₹107960
कांचीपुरम₹143950₹131950₹107960
कृष्णागिरी₹143950₹131950₹107960
विल्लुपुरम₹143950₹131950₹107960
कोविलपट्टी₹143950₹131950₹107960
तिरुवन्नामलाई₹143950₹131950₹107960
होसुर₹143950₹131950₹107960
कराइकुडी₹143950₹131950₹107960
पुदुक्कोट्टई₹143950₹131950₹107960
रामनाथपुरम₹143950₹131950₹107960
अम्बुर₹143950₹131950₹107960
कन्याकुमारी₹143950₹131950₹107960
नागपट्टिनम₹143950₹131950₹107960
विरुधुनगर₹143950₹131950₹107960
कल्लाकुरिची₹143950₹131950₹107960
पोलाची₹143950₹131950₹107960
अर्काट₹143950₹131950₹107960
पलानी₹143950₹131950₹107960
अरियालूर₹143950₹131950₹107960
मोहाली₹144100₹132100₹108110
परमाकुदी₹143950₹131950₹107960
पेरम्बलूर₹143950₹131950₹107960
जयनकोंडम₹143950₹131950₹107960
कोडईकनाल₹143950₹131950₹107960
ऊटी₹143950₹131950₹107960
रामेश्वरम₹143950₹131950₹107960
शिवगंगा₹143950₹131950₹107960
तिरुवरुर₹143950₹131950₹107960
त्रिशूर₹143950₹131950₹107960
पांडिचेरी₹143950₹131950₹107960
चित्रदुर्ग₹143950₹131950₹107960
गडग₹143950₹131950₹107960
बागलकोट₹143950₹131950₹107960
मंड्या₹143950₹131950₹107960
भद्रावती₹143950₹131950₹107960
कोलार₹143950₹131950₹107960
तुमकुर₹143950₹131950₹107960
कोल्लम₹143950₹131950₹107960
अलाप्पुझा₹143950₹131950₹107960
कोट्टायम₹143950₹131950₹107960
पलक्कड़₹143950₹131950₹107960
मलप्पुरम₹143950₹131950₹107960
कोझिकोड₹143950₹131950₹107960
कन्नूर₹143950₹131950₹107960
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव ( 29 अक्टूबर 2026)

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

रुपये में गिरावट के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 700 रुपये बढ़कर 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना रहा। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला (24 कैरेट) सोना 700 रुपये बढ़कर सभी टैक्स समेत 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मंगलवार को यह 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 14.05 डॉलर यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 4,046.28 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 646 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,492 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 646 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,43,492 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,030.95 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने का कारोबार सीमित दायरे में रहा, क्योंकि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले सतर्क बने हुए हैं। कीमती धातुओं के बाजार के लिए यह एक अहम घटनाक्रम है।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि बुधवार को विदेशी बाजार में हाजिर सोना करीब 4,040 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा। सऊदी अरब की रास तनुरा तेल रिफाइनरी पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आई है।

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स की जिंस एवं मुद्रा शोध विश्लेषक वेदिका नार्वेकर के अनुसार, निवेशक अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। डिमांड के मोर्चे पर उन्होंने कहा कि चीन में परिवार कीमतों में गिरावट का फायदा उठाकर सोना खरीद रहे हैं, जबकि भारत में खरीदार त्योहारों के मौसम से पहले खरीदारी से बच रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि कीमतों में अभी और गिरावट आ सकती है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे गिरकर 95.28 प्रति डॉलर पर आ गया। डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये पर दबाव पड़ा। कारोबारियों ने कहा कि रुपये में गिरावट से सोने का आयात महंगा हो गया, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के बावजूद घरेलू कीमतों को समर्थन मिला।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article