30 सितंबर तक सभी नियमित ट्रेनों के रद्द रहने की खबर का भारतीय रेलवे ने किया खंडन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2020, 08:40 PM IST

भारतीय रेलवे ने सभी नियमित ट्रेनों के 30 सितंबर तक रद्द होने की खबर का खंडन किया है।

30 सितंबर तक सभी नियमित ट्रेनों के रद्द रहने की खबर का भारतीय रेलवे ने किया खंडन

नई दिल्ली:  यह खबर आई थी कि देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने सोमवार को ऐलान किया कि सभी नियमित ट्रेनें 30 सितंबर तक रद्द रहेंगी। इस पर भारतीय रेलवे ने ट्वीट करके इस खबर का खंडन किया और कहा कि ऐसा सर्कुलर जारी नहीं किया गया है।

रेलवे ने यह कहते हुए ट्वीट किया कि मीडिया के कुछ हिस्से की रिपोर्ट है कि रेलवे ने 30 सितंबर तक सभी नियमित ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह सही नहीं है। रेल मंत्रालय द्वारा कोई नया सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलती रहेंगी।

 कोरोना वायरस की वजह से ट्रेन सेवा बंद होने के बाद से फिर से ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद से भारतीय रेलवे 230 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। 

End of Article