EPFO: ईपीएफ में अपना बैंक अकाउंट नंबर बदलना है तो फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स, चुटकियों में होगा काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2020, 02:13 PM IST

EPFO Guide: ईपीएफओ में अगर आप बाद में अपना बैंक अकाउंट नंबर बदलकर अपडेट करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आपको परेशानहोने की जरूरत नहीं है। बस आपको ईपीएफओ की वेबसाइट पर जार सिंपल स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

EPFO: ईपीएफ में अपना बैंक अकाउंट नंबर बदलना है तो फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स, चुटकियों में होगा काम
Photo Credit: BCCL

कर्मचारी भविष्य निधि संगठना(ईपीएफओ) के मेंबर ई सेवा पोर्टल की कई ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ईपीएफओ के पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना काम कर सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि एक सामाजिक सुरक्षा सेवानिवृत्ति लाभ योजना है जो भारत में सभी वेतनभोगी कर्मचारियों को मिलता है। इस योजना व कार्यक्रम का रखरखाव ईपीएफओ करता है। 

पीएफ उन लोगों के लिए है जो सरकारी या प्राइवेट नौकरी करते हैं जिनका वेतन उनके बैंक अकाउंट में आता है। ईपीएफ का अर्थ होता है एम्प्लाई प्रोविडेंट फंड। ये एक प्रकार का बैंक खाता होता है जिसमें आपकी मेहनत का कुछ भाग धीरे-धीरे जमा होता है। इसे इस तरह भी आप समझ सकते हैं कि बचपन से आप किसी गुल्लक में पैसे जमा करते हैं तो आगे चलकर वह एक बड़ी धनराशि हो जाती है, ठीक उसी प्रकार से जब से आप नौकरी शुरू करते हैं तब से ही आपके बैंक अकाउंट रुपी गुल्लक में आपकी मेहनत का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा जमा होता रहता है।  

सभी कर्मचारियों के लिए जिनती मासिक तनख्वाह 15 हजार रुपए है उसका ईपीएफ के लिए योगदान अनिवार्य है। ईपीएफ में अपना बैंक अकाउंट नंबर आप बदलना चाह रहे हैं तो इसके लिए आपको बस सिंपल स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

फॉलो करें ये स्टेप्स

  • सबसे पहले ईपीएफओ के ऑफीशियल पोर्टल को लॉगइन करना होगा।
  • मैनेज पर क्लिक करें।
  • मैनेज मेन्यू के अंदर केवायसी लिंक पर क्लिक करें।
  • अब बैंक अकाउंट के लिए चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
  • अब बैंक में दिए गए नाम व नंबर के आधार पर यहां पर अकाउंट  नंबर और नाम बदलें।
  • अब सेव पर क्लिक करें।
  • सेव करने के बाद आपको इसका स्टेटस पेंडिंग या फिर अप्रूव्ड केवायसी वेरीफिेकेशन के अंदर दिखेगा।

ईपीएफ के फायदे क्या हैं

  • इसमें बिना पैसा लगाए आपको इन्श्योरेंस मिलेगा। आम तौर पर बीमा कंपनियों में पैसा लगाने के बाद आपको इन्श्योरेंस मिलता है लेकिन ईपीएफ में आपको बिना पैसा लगाए इन्श्योरेंस मिलेगा। इसके तहत आपको 6 लाख तक का फ्री इन्श्योरेंस मिल जाता है जो आपके भविष्य में कभी भी काम आ सकती है।
  • आपका ईपीएफ का पैसा चाहे कितना भी जमा हो चुका हो इस पर सरकार की तरफ से किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगता। इसे साफ-साफ इस तरह समझिए कि आपकी पीएफ में जमा धनराशि पूरी तरह सुरक्षित है।
  • पीएफ अकाउंट का मतलब ये है कि रिटायरमेंट के बाद भी आपको इसमें से पूरा वेतन आपको मिलेगा। हालांकि ऐसा सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए है। जब सरकारी कर्मचारी रिटायर हो जाता है तो उसे पेंशन तो मिलती ही है उसे हर माह वेतन भी मिलता है।
  • ये एक प्रकार की ऐसी सेविंग है जो पूरी तरह से आपके भविष्य के लिए सुरक्षित रहती है। आमतौर पर किसी भी प्रकार का आया हुआ पैसा हाथ में आते ही खर्च हो जाता है लेकिन ये पैसी पूरी तरह से सुरक्षित होता है। 
End of Article