Gold-Silver Rate Today, 20 May 2022: आज महंगा हो गया है सौना, क्या चांदी के भी बढ़े दाम?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 11:33 AM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 20 May 2022: सोने और चांदी के दाम में उथल- पुथल जारी है। आज अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों बाजारों में सोना महंगा हो गया।

Gold-Silver Rate Today, 20 May 2022: आज महंगा हो गया है सौना, क्या चांदी के भी बढ़े दाम?

Gold and Silver Rate Today, 20 May 2022: वैश्विक संकेतों के बाद से शुक्रवार को भारत में सोने की कीमतों में तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर 20 मई को सोना वायदा (Gold Price) 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 50,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, शुक्रवार को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 20 मई को चांदी की वायदा कीमत 0.08 फीसदी गिरकर 61,515 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ईटीएफ (SPDR Gold ETF) की होल्डिंग बुधवार को 1,049.21 टन से गुरुवार को 0.66 फीसदी बढ़कर 1,056.18 टन हो गई।

ग्लोबल मार्केट में भी महंगा हुआ सोना
ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो वहां भी आज सोना महंगा हुआ है। यह 1.39 फीसदी बढ़कर 1848 डॉलर पर पहुंच गया। चांदी 1.69 फीसदी सस्ती होकर 21.91 डॉलर की हो गई।

अन्य कीमती धातुओं का दाम
अन्य कीमती धातुओं की बात करें, तो आज कॉपर की कीमत में तेजी आई। यह 2.50 फीसदी बढ़कर 428.3 डॉलर पर आ गया। वहीं जिंक और एल्यूमीनियम की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। ये 1.13 फीसदी और 1.14 फीसदी सस्ते होकर क्रमश: 3620 डॉलर और 2858 डॉलर पर आ गए।

चीन में लॉकडाउन से राहत की खबर के चलते कच्चे तेल (Crude Oil Price) में उछाल दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 2.26 फीसदी ऊपर 111.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI Crude Oil) 2.39 फीसदी महंगा होकर 112.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

End of Article