Gold-Silver Rate Today, 14 March 2022: कम हो गया है सोने का दाम, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2022, 11:26 AM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 14 March 2022: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की इस हफ्ते 15 और 16 मार्च को बैठक होने वाली है। सोना अमेरिकी ब्याज दरों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है।

Gold-Silver Rate Today, 14 March 2022: कम हो गया है सोने का दाम, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए कीमत

Gold and Silver Rate Today, 14 March 2022: सोमवार को सोने की कीमत (Gold Price) में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा (Gold futures on MCX) 0.21 फीसदी या 111 रुपये की गिरावट के साथ 52,767 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी वायदा (Silver futures) 0.45 फीसदी या 315 रुपये की गिरावट के साथ 70,055 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हाजिर बाजार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 52,462 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 69,713 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। पिछले एक हफ्ते में सोने का हाजिर भाव 700 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा उछला है, जबकि चांदी पिछले चार कारोबारी सत्रों में करीब 800 रुपये प्रति किलो चढ़ी है।

वैश्विक बाजार में भी कम हुई कीमत
हाजिर सोना 0.7 फीसदी गिरकर 1,971.77 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 0.5 फीसदी गिरकर 1,975.70 डॉलर पर आ गया। चांदी हाजिर 0.9 फीसदी की गिरावट के साथ 25.58 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 1.9 फीसदी की गिरावट के साथ 1,059.43 डॉलर पर आ गया। पैलेडियम 3.9 फीसदी की गिरावट के साथ 2,705.18 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

सोने के आयात में भारी वृद्धि
सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि चालू वित्त वर्ष 2022 के पहले 11 महीनों में भारत के सोने के आयात में 73 फीसदी की भारी वृद्धि आई है। इसमें 45 अरब अमेरिकी डॉलर का भारी उछाल देखा गया। एक साल पहले की इसी अवधि (अप्रैल 2020 से फरवरी 2021) में, कीमती धातु का आयात 26.11 अरब अमेरिकी डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि फरवरी 2022 में, सोने का आयात 11.45 फीसदी गिरकर 4.7 अरब डॉलर हो गया।

End of Article