Demand for five days work week in banks : बैंक कर्मचारी यूनियनों की मांग, सप्ताह में 5 दिन ही हो काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2020, 11:45 AM IST

Demand for five-days work week : ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन ने एक बयान में कहा कि सप्ताह में 5 दिन काम करना वक्त की मांग है।

Demand for five days work week in banks : बैंक कर्मचारी यूनियनों की मांग, सप्ताह में 5 दिन ही हो काम

Demand for five-days work week in Banks : बैंक कर्मचारी यूनियनों ने पांच दिन के कामकाजी सप्ताह की अपनी मांग फिर उठाई है। उन्होंने कहा कि कार्य दिवसों की संख्या को कम करने से बैंकरों को मदद मिलेगी, जो कोरोना वायरस महामारी के बीच जनता के संपर्क में आने से उच्च जोखिम में हैं। भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने जनवरी में पांच दिन के कामकाजी सप्ताह के लिए यूनियनों के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, लेकिन कर्मचारियों के वेतन में 19 प्रतिशत बढ़ोतरी की पेशकश की थी।

इस समय बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और प्रत्येक रविवार को अवकाश रहता है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन ने एक बयान में कहा कि बैंकरों को कोरोना वायरस का खतरा सता रहा है और ऐसे में सप्ताह में 5 दिन काम करना वक्त की मांग है।

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि ऐसा करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम होगा।

End of Article