बिजनेस

एप्पल का भारत में आज खुलेगा पहला स्टोर, जानें कंपनी का प्लान

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 18, 2023, 08:35 AM IST

Apple First BKC Store Mumbai: एप्पल भारत में अपनी मौजूदगी का 25 से ज्यादा साल होने का जश्न मना रहा है। भारत में आज यानी 18 अप्रैल को मुंबई में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलेगा। इसका नाम BKC होगा, जिसका पूरा नाम (BKC full form) Bandra kurla Complex है।

Image

दूसरा रिटेल स्टोर 20 अप्रैल को दिल्ली में खोलेगी।

Apple First Retail Store BKC Mumbai: एप्पल भारत में अपनी मौजूदगी का 25 से ज्यादा साल होने का जश्न मना रहा है। भारत में आज यानी 18 अप्रैल को मुंबई में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलेगा। इसका नाम BKC होगा, जिसका पूरा नाम (BKC full form) Bandra kurla Complex है। आज के उद्घाटन समारोह में एप्पल के सीईओ,टिम कुक की भी मौजूदगी हो सकती है। वहीं कंपनी दूसरा रिटेल स्टोर 20 अप्रैल को दिल्ली में खोलेगी। इससे देश और दुनिया भर के ग्राहकों को Apple की सर्वश्रेष्ठ खोज के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। डेवलपर समुदाय बूम भारत का फलता-फूलता ऐप डेवलपर समुदाय अब 1 मिलियन से अधिक नौकरियों के अवसर देता है, 2018 के बाद से भारतीय डेवलपर्स को ऐप स्टोर भुगतान तीन गुना हो गया है। बेंगलुरु में ऐप्पल के आईओएस ऐप डिज़ाइन और डेवलपमेंट एक्सेलरेटर ने 2017 से 15,000 से अधिक डेवलपर्स के लिए सत्रों की मेजबानी की है, जिससे उन्हें अपने ऐप को अच्छे से लेने में मदद मिली है।

माधुरी दीक्षित के साथ बड़ा पाव खाते हुए टिम कुक

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स ( BKC) रोड से पहुंच के साथ इसके पास का रेलवे स्टेशन बांद्रा है और बस स्टॉप मेकर मैक्सिटी है। इसमें Apple iPhone के अलावा Mac, AirPods, iPad , Apple TV , Apple Watch और AirTag जैसी एक्सेसरीज होंगी ।

Apple ने 22 ब्रांड की करा दी No एंट्री

कंपनी ने मुंबई के रिलायंस जिओ वर्ल्ड ड्राइव मॉल (Reliance jio world drive mall) में दूसरी टेक कंपनियों की नो एंट्री करा दी है। कंपनी ने लीज एंग्रीमेंट (Lease Agreement) में 22 कंपनियों को रिलायंस जिओ वर्ल्ड ड्राइव मॉल में एंट्री से रोक लगाने के प्रावधान तय कर दिए हैं। इसमें अमेजन, फेसबुक, LG,गूगल, सोनी (Sony), Twitter जैसे ब्रांड पूरे एरिया में न तो अपने स्टोर खोल पाएंगे, न तो होर्डिंग लगा पाएंगे और न ही विज्ञापन कर पाएंगे। जाहिर है इस एंग्रीमेंट के जरिए एप्पल भारत में अपने पहले स्टोर को पूरी तरह एक्सक्लूसिव बनाना चाहता है और अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों को कंप्टीशन से दूर रखना चाहता है।

होंगी कड़ी शर्तें

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार डाटा एनॉलिटिक फर्म CRE Matrix ने एप्पील के साथ हुए एग्रीमेंट को देखा है। और उसके अनुसार अमेजन, फेसबुक, LG,गूगल, सोनी (Sony), Twitter, हिताची, बोस, डेल, HP, HTC, IBM,लेनोवो, पैनासोनिक, नेस्ट, तोशीबा, फॉक्सकॉन जैसी 22 टेक कंपनियां एक्सक्लूसिव जोन (Exclusive Zone) से बाहर रहेंगी। इसके तहत लाइसेंसर इन 22 कंपनियों से इस एरिया में लाइसेंस, सब लाइसेंस, लीज और सब लीज के लिए समझौता नहीं करेगा। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में एप्पल और रिलायंस ने अखबार के सवालों का जवाब नहीं दिया है।

42 लाख रुपये मंथली किराया

रिपोर्ट के अनुसार एप्पल ने मुंबई मॉल के साथ 11 साल से ज्यादा अवधि के लिए समझौता किया है। इसके तहत कंपनी हर महीने 42 लाख रुपये किराया देगी। 20,800 वर्ग फुट में खुलने वाले एप्पल के स्टोर के लिए कंपनी 3 साल तक रेवेन्यू में 2 फीसदी और उसके बाद 2.5 फीसदी हिस्सेदारी भी देगी। इसके लिए अलावा समझौते के तहत एप्पल हर तीन साल पर 15 फीसदी किराया भी बढ़ाएगी। एप्पल ने साल 2022 में 67 लाख iphone की बिक्री की थी। बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी मुंबई के बाद दिल्ली में भी अपना कंपनी स्टोर खोलेगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article