Apple CEO Earn 385 Crore For Share Sell: iPhone 15 सीरिज की लांचिग के बाद Apple के CEO टिम कुक ने मोटी कमाई की है। उन्होंने यह कमाई शेयर बिक्री के जरिए की है। इस बिक्री से उन्हें टैक्स के बाद 4.15 करोड़ डॉलर यानी करीब 345 करोड़ रुपये मिले हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार कुक ने 5,11,000 शेयर बेचे हैं। अगस्त 2021 के बाद पहली बार कुक के इन इतने ज्यादा शेयरों की बिक्री की है। उस वक्त कुक ने स्टॉक बिक्री से 35.5 करोड़ डॉलर कमाए थे। ताजा बिक्री के बाद भी कुक के पास एप्पल के करीब 33 लाख शेयर बचे हैं। जिसकी वैल्यू 56.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 4500 करोड़ रुपये है।
कुक की हिस्सेदारी पर नहीं होगा असर
रिपोर्ट के अनुसार भले ही कुक ने 5 लाख से ज्यादा शेयर बेचे हैं लेकिन इससे उनकी एप्पल में हिस्सेदारी में कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुक ने जिन शेयरों की बिक्री की है, वह उन्हें सालाना कंपंनशेसन प्लान में मिले थे। एप्पल इस समय दुनिया की मोस्ट वैल्यूएबल टेक कंपनी है। इसका मार्केट कैप 2.7 लाख करोड़ डॉलर है। फिलहाल कंपनी के शेयर जुलाई के 198.23 डॉलर के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 13 फीसदी नीचे पर ट्रेड कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि निवेशक, स्मार्टफोन की मांग में उम्मीद से धीमी रिकवरी को लेकर चिंतित हैं। इन्हीं निगेटिव सेंटीमेंट की वजह से एप्पल की वैल्यूएशन इस साल 628 अरब डॉलर घट गई है।
बिना दाम बढ़ाए किया लांच
इस बीच एप्पल ने पहली बार बिना दाम बढ़ाए अपने फोन लांच किए। कंपनी ने सितंबर में iPhone 15 सीरीज लांच किए हैं। हालांकि इस बार iPhone 15 सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर कई शिकायतें भी आ रही हैं। जिसमें यूजर्स ने दावा किया है कि नए फोन जल्द गरम हो रहे हैं। इसके अलावा दूसरी भी शिकायतें लोग कर रहे हैं। नए फोन गरम होने पर एप्पल का कहना है कि ऐसा एक बग की वजह से हो रहा है, और वह जल्द ही इसे ठीक कर देगी।
