बिजनेस

अनिल अंबानी की बढ़ेगी टेंशन, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को मिले जीएसटी खुफिया महानिदेशालय से 922 करोड़ के नोटिस

Reliance General Insurance: रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) से चार नोटिस मिले हैं, जो रिइंश्योरेंस कमीशन, सह-बीमा प्रीमियम, इनपुट टैक्स क्रेडिट और रिइंश्योरेंस सर्विसेज के इम्पोर्ट पर जीएसटी का भुगतान न करने से जुड़े हैं।

Image

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को मिले जीएसटी नोटिस

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को मिले 4 जीएसटी नोटिस
  • रिलायंस कैपिटल की सब्सिडियरी है रिलायंस जनरल इंश्योरेंस
  • 922 करोड़ रु के नोटिस मिले

Reliance General Insurance: अनिल अंबानी (Anil Ambani) की टेंशन और बढ़ सकती है। उनकी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (Reliance Capital) की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी (Reliance General Insurance) को जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (Directorate General of GST Intelligence) से कारण बताओ नोटिस मिले हैं। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को 922.58 करोड़ रुपये की राशि के लिए कई कारण बताओ नोटिस भेजे गए हैं।

किन-किन चीजों के लिए मिले नोटिस

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) से चार नोटिस मिले हैं, जो रिइंश्योरेंस कमीशन, सह-बीमा प्रीमियम, इनपुट टैक्स क्रेडिट और रिइंश्योरेंस सर्विसेज के इम्पोर्ट पर जीएसटी का भुगतान न करने से जुड़े हैं। ये नोटिस 478.84 करोड़ रुपये, 359.70 करोड़ रुपये, 78.66 करोड़ रुपये और 5.38 करोड़ रुपये की जीएसटी डिमांड के हैं।

एक टैक्स एक्सपर्ट के मुताबिक रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के ऑडिटर्स को 30 सितंबर को समाप्त तिमाही परिणामों में कंटिनजेंट लायबिलिटी के रूप में इस राशि की जानकारी देनी होगी।

रिलायंस कैपिटल की प्रमुख कंपनी

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस रिलायंस कैपिटल की प्रमुख कंपनी है जो एनसीएलटी के जरिए डेब्ट रेजोल्यूशन प्रॉसेस से गुजर रही है। रिलायंस कैपिटल की कुल वैल्यू में रिलायंस जनरल की हिस्सेदारी करीब 70 फीसदी है।

रिलायंस जनरल को भी मिला नोटिस

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को 28 सितंबर को डीजीजीआई से कारण बताओ नोटिस मिला था, जिसमें कई भारतीय और विदेशी रिइंश्योरेंस कंपनियों को दी गई रिइंश्योरेंस सर्विसेज पर मिली रिइंश्योरेंस कमीशन पर जीएसटी शामिल है। ये राशि करीब 478.84 करोड़ रुपये की है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article