बिजनेस

Amul India: अमेरिका में फ्रेश दूध प्रोडक्ट लॉन्च करेगी अमूल, 108 साल पुरानी मिल्क एसोसिएशन के साथ किया समझौता

Amul In USA: लोकप्रिय डेयरी ब्रांड अमूल, जिसकी टैगलाइन है 'टेस्ट ऑफ इंडिया', ने पहली बार इंटरनेशनल लेवल पर फ्रेश दूध प्रोडक्ट लॉन्च किया है। ये अब अमेरिका में लोगों की दूध प्रोडक्ट प्रोवाइड करेगी।

Image

अमेरिका में दूध प्रोडक्ट लॉन्च करेगी अमूल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका में प्रोडक्ट लॉन्च करेगी अमूल
  • यूएस में फ्रेश दूध प्रोडक्ट करेगी लॉन्च
  • 50 से अधिक देशों में पहले से करती है निर्यात

Amul In USA: लोकप्रिय डेयरी ब्रांड अमूल, जिसकी टैगलाइन है 'टेस्ट ऑफ इंडिया', ने पहली बार इंटरनेशनल लेवल पर फ्रेश दूध प्रोडक्ट लॉन्च किया है। ये अब अमेरिका में लोगों की दूध प्रोडक्ट प्रोवाइड करेगी। इसके लिए अमूल ने अमेरिका में 108 साल पुराने डेयरी को-ऑपरेटिव मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के साथ समझौता किया है। अमूल को गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) चलाती है, जिसके एमडी हैं जयेन मेहता। उन्होंने कहा है कि यह पहली बार है कि अमूल के फ्रेश प्रोडक्ट की रेंज भारत के बाहर और अमेरिका जैसे बाजार में लॉन्च की जाएगी, जहां बड़ी संख्या में भारतीय और एशियाई प्रवासी हैं।

ये भी पढ़ें -

सबसे मजबूत डेयरी ब्रांडों में से एक

अमूल दुनिया के सबसे मजबूत डेयरी ब्रांडों में से एक है। वैसे अमूल के प्रोडक्ट दुनिया भर के 50 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते हैं। इसके साथ 18,000 दूध सहकारी समितियाँ जुड़ी हुई हैं, जो प्रतिदिन 3.5 करोड़ लीटर से अधिक दूध की प्रोसेसिंग करती हैं।

बता दें कि भारत में डेयरी क्षेत्र का विकास और ऑपरेशन फ्लड के लॉन्च के बाद से डेयरी सहकारी समितियों की भूमिका देश की ग्रोथ स्टोरी का एक अहम हिस्सा है क्योंकि भारत अब दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है। वैश्विक दूध उत्पादन में भारत का योगदान लगभग 21 प्रतिशत है।

एक समय आयात पर निर्भर था भारत

गौरतलब है कि 1950 और 1960 के दशक के दौरान भारत के डेयरी क्षेत्र की स्थिति बिल्कुल अलग थी क्योंकि तब भारत दूध की कमी वाला देश था और आयात पर अधिक निर्भर था। 1964 में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की गुजरात के आणंद जिले की यात्रा के बाद, 1965 में देश भर में डेयरी सहकारी समितियों के 'आणंद पैटर्न' को सपोर्ट करने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) बनाया गया था। इसमें ऑपरेशन फ्लड (ओएफ) की अहम भूमिका रही, जिसे कई चरणों में लागू किया जाना था।

फिर आई श्वेत क्रांति

भारत में "श्वेत क्रांति के जनक" के रूप में फेमस वर्गीस कुरियन एनडीडीबी के पहले अध्यक्ष थे। अपनी टीम के साथ, कुरियन ने उस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया, जिसमें देश भर के दूध शेडों में आणंद-पैटर्न सहकारी समितियों के संगठन की रूपरेखा तैयार की गई थी, जहां से दूध सहकारी समितियों द्वारा उत्पादित और खरीदे गए तरल दूध को शहरों में पहुंचाया जाना था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article