बिजनेस

IPO Open Today: चंदन हेल्थकेयर और Ajax Engineering के IPO खुले, दोनों के GMP दे रहे प्रॉफिट का इशारा, कब तक मौका?

Ajax Engineering IPO GMP, Chandan Healthcare IPO GMP: आज सोमवार 10 फरवरी से दो आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। इनमें Ajax Engineering और Chandan Healthcare के आईपीओ शामिल हैं।

Image

अजाक्स इंजीनियरिंग आईपीओ जीएमपी, चंदन हेल्थकेयर आईपीओ जीएमपी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज से खुले 2 IPO
  • चंदन हेल्थकेयर का IPO शामिल
  • एसएमई कैटेगरी का है ये IPO

Ajax Engineering IPO GMP, Chandan Healthcare IPO GMP: आज सोमवार 10 फरवरी से दो आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। इनमें Ajax Engineering और Chandan Healthcare के आईपीओ शामिल हैं। इनमें Ajax Engineering का IPO मेनबोर्ड का है, जबकि Chandan Healthcare एसएमई कैटेगरी का IPO है। यहां हम आपको इन दोनों आईपीओ के प्राइस बैंड और लॉट साइज समेत GMP यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम की भी जानकारी देंगे।

ये भी पढ़ें -

Ajax Engineering IPO GMP

Ajax Engineering का आईपीओ 10 फरवरी को खुलकर 12 फरवरी को बंद होगा। पहले ही दिन दोपहर 1.30 बजे तक इसका इश्यू मात्र 0.13 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 599-629 रु है, जबकि लॉट साइज 23 शेयरों की है। यानी कम से कम 23 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है।

इसकी लिस्टिंग 17 फरवरी को होगी। बता दें कि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका ग्रे-मार्केट में प्रीमियम 50 रु चल रहा है। यानी अगर शेयर का भाव 629 रु भी फिक्स किया जाता है, तो इसकी लिस्टिंग 679 रु पर हो सकती है।

Chandan Healthcare IPO GMP

Chandan Healthcare का आईपीओ 10 फरवरी को खुलकर 12 फरवरी को बंद होगा। पहले ही दिन दोपहर 1.30 बजे तक इसका इश्यू मात्र 0.09 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 151-159 रु है, जबकि लॉट साइज 23 शेयरों की है।

इसकी लिस्टिंग भी 17 फरवरी को होगी। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका ग्रे-मार्केट में प्रीमियम 10 रु चल रहा है। यानी अगर शेयर का भाव 159 रु भी फिक्स किया जाता है, तो इसकी लिस्टिंग 169 रु पर हो सकती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article