बिजनेस

Air India Jobs: एयर इंडिया ने दी 5700 से ज्यादा लोगों को दी जॉब, अब कर रही अप्रेजल की तैयारी

Air India Jobs: एयर इंडिया ने 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष में 3,800 से अधिक चालक दल (Flying Crew) के सदस्यों समेत 5,700 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त किया। कंपनी ने 1,950 से अधिक नॉन-फ्लाइंग लोगों को जॉब दी।

Image

एयर इंडिया ने 5700 लोगों को दी नौकरी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एयर इंडिया ने हजारों लोगों की दी जॉब
  • FY24 में 5700 से अधिक लोगों को मिली नौकरी
  • अब कंपनी कर रही अप्रेजल की तैयारी

Air India Jobs: एयर इंडिया ने 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष में 3,800 से अधिक चालक दल (Flying Crew) के सदस्यों समेत 5,700 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त किया। कंपनी ने अपना विस्तार करने के तहत पिछले वित्त वर्ष में 11 अंतरराष्ट्रीय रूटों सहित 16 नए रूटों की शुरुआत की। इस दौरान एयरलाइंस के बेड़े में 4 ए-320 नियो, 14 ए-321 नियो, आठ बी-777 और तीन ए-350 शामिल किए गए। एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को कर्मचारियों को अपने मैसेज में कहा कि एयरलाइन ने कैडेट पायलटों के पहले बैच को शामिल कर लिया है, जो इस महीने के अंत में अमेरिका स्थित साझेदार फ्लाइंग स्कूलों में प्रशिक्षण शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें -

नॉन-फ्लाइंग सेगमेंट में कितने लोगों को मिली जॉब

5-वर्षीय विहान.एआई योजना के टेक-ऑफ फेज के दौरान, एयरलाइन ने 2023-24 के दौरान 3,800 से अधिक फ्लाइंग स्टाफ और 1,950 से अधिक नॉन-फ्लाइंग लोगों को जॉब दी। अपने मैसेज में विल्सन ने यह भी कहा कि 1 अप्रैल से एयरलाइन एक नया रेवेन्यू अकाउंट सिस्टम शुरू किया है।

कंपनी में चल रही अप्रेजल की तैयारी

एयर इंडिया में इस समय अप्रेजल की तैयारी चल रहा है। विल्सन ने कहा कि कंपनी के फाइनेंस और एचआर डिपार्टमेंट अप्रेजल के लिए डेटा जुटाने में व्यस्त हैं। कंपनी में अप्रेजल को लेकर अकाउंटिंग, रिपोर्टिंग और ऑडिटिंग चल रही है। वहीं कंपनी बोर्ड की मंजूरी भी लेगी। इस प्रोसेस ममें कुछ हफ्तों का समय लगेगा। सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव 1 अप्रैल से प्रभावी होगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article