बिजनेस

AIK Pipes IPO Price Band: AIK पाइप्स ने IPO के लिए प्राइस बैंड किया तय, जानें कब खुलेगा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 24, 2023, 03:08 PM IST

AIK Pipes IPO Price Band: एआईके पाइप्स एंड पॉलिमर वाटर सप्लाई, गैस ट्रांसमिशन, सीवरेज सिस्टम और दूरसंचार क्षेत्र के लिए एचडीपीई (उच्च घनत्व पॉलीथीन) पाइप, एचडीपीई फिटिंग, एमडीपीई (मध्यम घनत्व पॉलीथीन) पाइप और पीपीआर (पॉलीप्रोपाइलीन यादृच्छिक) पाइप बनाती है।

Image

एआईके पाइप्स एंड पॉलीमर्स IPO

Photo : iStock

AIK Pipes IPO Price Band: पाइप बनाने वाली कंपनी एआईके पाइप्स एंड पॉलीमर्स ने 26 दिसंबर को खुलने वाले अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए 89 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया है। कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि 28 दिसंबर को बंद होने वाले इस निर्गम में 16.88 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। इस निर्गम से कंपनी को 15.02 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। इस आईपीओ का अलॉटमेंट 29 दिसंबर को होने की उम्मीद है।

जयपुर स्थित एआईके पाइप्स ने कहा कि निर्गम के बाद उसके शेयरों को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जाएगा। IPO से मिली राशि का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय, कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कामकाजी खर्चों के लिए किया जाएगा।

एआईके पाइप्स एंड पॉलिमर वाटर सप्लाई, गैस ट्रांसमिशन, सीवरेज सिस्टम और दूरसंचार क्षेत्र के लिए एचडीपीई (उच्च घनत्व पॉलीथीन) पाइप, एचडीपीई फिटिंग, एमडीपीई (मध्यम घनत्व पॉलीथीन) पाइप और पीपीआर (पॉलीप्रोपाइलीन यादृच्छिक) पाइप बनाती है। 31 मार्च, 2023 तक कंपनी की कुल संपत्ति ₹ 5.61 करोड़ थी। वित्त वर्ष 23 के लिए से कंपनी का राजस्व ₹ 30.48 करोड़ था, जबकि वर्ष के लिए कंपनी का लाभ ₹ 1.9 करोड़ था।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article