बिजनेस

Onion Prices Hike: टमाटर के बाद क्या अब लोगों को रुलाएंगे प्याज के दाम, जानें कितने रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 21, 2023, 12:45 PM IST

nion Price: प्याज की रिटेल दुकानों पर कीमतें पिछले हफ्ते 32 रुपये के आसपास रहने के बाद 20 अक्टूबर को औसतन 36 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

Image

प्याज की कीमतें

Photo : iStock

Onion Price: प्याज की बढ़ती कीमतें आम जनता को परेशान कर सकती है। टमाटर की महंगाई अभी जनता भूल भी नहीं पाई थी कि अब प्याज की कीमतें भी बढ़नी शुरू हो गई हैं। हालांकि सरकार के मुताबिक वह कमोडिटी की कीमतों पर नजर रख रही है और उनके अनुमान के आधार पर कीमतें 50 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक होने की उम्मीद नहीं है। अधिकारियों का मानना है कि प्याज की कीमतें टमाटर की तरह नहीं बढ़ने वाली हैं।

मनीकंट्रोल के मुताबिक अधिकारी कीमतों में बढ़ोतरी पर नजर रख रहे हैं और देख रहे हैं कि खरीफ की आवक में देरी और रबी की बुआई पर चिंताओं के कारण कीमतें बढ़नी शुरू हो गई हैं, लेकिन अनुमान के अनुसार कीमतें 46 रुपये से ऊपर नहीं बढ़ेंगी।

रिटेल में ये हैं कीमतें

प्याज की रिटेल दुकानों पर कीमतें पिछले हफ्ते 32 रुपये के आसपास रहने के बाद 20 अक्टूबर को औसतन 36 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। महाराष्ट्र और कर्नाटक में देर से और अनियमित बारिश के कारण खरीफ लाल प्याज की फसल के आने में देरी के कारण इसकी कमी हो गई है।

सरकार ने कीमतों पर लगाम के लिए लगाया निर्यात शुल्क

अगस्त के दूसरे सप्ताह में एशिया के सबसे बड़े महाराष्ट्र के पिंपलगांव और लासलगांव थोक बाजारों में प्याज की कीमतें महंगी होना शुरू हो गईं। 5 अगस्त को 1,200 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 7 अगस्त को कीमत 1,900 रुपये प्रति क्विंटल और 9 अगस्त को कीमत 2,500 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। सरकार ने कीमतों को बढ़ने से रोकने के लिए 20 अगस्त को कमोडिटी पर पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article