बिजनेस

Trump Tariff Policy: नहीं मान रहे ट्रम्प ! मैक्सिको-कनाडा पर लगेगा टैरिफ, चीन को दिया डबल झटका, कंपनियाँ-उपभोक्ता-किसान सबको नुकसान

Trump Tariff Policy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ रोकने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने से रोकने वाली डील को अंतिम समय पर नामंजूर कर दिया है।

Image

मैक्सिको-कनाडा पर लगेगा टैरिफ

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मैक्सिको-कनाडा पर लगेगा टैरिफ
  • ट्रम्प का बड़ा ऐलान
  • चीन पर डबल होगा टैरिफ

Trump Tariff Policy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ रोकने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने से रोकने वाली डील को अंतिम समय पर नामंजूर कर दिया है। सोमवार को, उन्होंने खुद पुष्टि की कि दोनों देशों के लिए टैरिफ से बचने के लिए "कोई जगह नहीं बची है"। इससे अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट आई। मंगलवार से लागू होने वाला टैरिफ अमेरिका के दो सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों (कनाडा और मैक्सिको) से 918 अरब डॉलर से ज्यादा के आयात को प्रभावित करेगा।

ये भी पढ़ें -

कंपनियों, उपभोक्ताओं और किसानों को होगा नुकसान

हालांकि अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी है कि अमेरिका में लगभग एक सदी में सबसे अधिक प्रभावी टैरिफ दरें देखने को मिल सकती हैं। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार KPMG की चीफ इकोनॉमिस्ट डायने स्वोंक ने कहा, "हम 2026 की शुरुआत तक 1936 के बाद से सबसे अधिक प्रभावी टैरिफ दर पर आसानी से पहुँच सकते हैं।"

ट्रम्प की टैरिफ रणनीति ने बिजनेसों और इंडस्ट्री ग्रुपों पर दबाव बढ़ा दिया है। यूएस-चाइना बिजनेस काउंसिल, जो चीन में ऑपरेट करने वाली लगभग 270 अमेरिकी फर्मों का प्रतिनिधित्व करती है, ने चेतावनी दी कि टैरिफ अमेरिकी कंपनियों, उपभोक्ताओं और किसानों को नुकसान पहुंचाएंगे।

चीन के लिए भी मुसीबत

ट्रम्प ने चाइनीज वस्तुओं पर टैरिफ को दोगुना करने के आदेश पर भी साइन कर दिए हैं और इसे 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया। यह कदम कई प्रोडक्ट्स पर मौजूदा टैरिफ में जुड़ गया है। हालांकि इसके जवाब में, बीजिंग ने चेतावनी दी कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए जवाबी कदम उठाएगा।

क्या होगी चीन की जवाबी कार्रवाई

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग टैरिफ और नॉन-टैरिफ दोनों तरह के प्रतिशोधी कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी कृषि और फूड प्रोडक्ट्स को नई ट्रेड अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रंप द्वारा घोषित टैरिफ बढ़ोतरी 4 मार्च से लागू होने वाली है। इस योजना में कनाडा और मैक्सिको से आयात होने वाले सामान पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। हालांकि, कनाडाई ऊर्जा पर 10 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article