बिजनेस

Aegis Vopak Terminals IPO: 2800 करोड़ का इश्यू 26 मई से खुलेगा, एंकर निवेशकों से पहले ही जुटाए 1260 करोड़ रुपये

Aegis Logistics की सब्सिडियरी कंपनी Aegis Vopak Terminals Ltd ने अपने आईपीओ से पहले 1,260 करोड़ रुपये एंकर निवेशकों से जुटाए हैं। यह आईपीओ 26 मई से 28 मई तक खुला रहेगा और पूरी तरह से फ्रेश इश्यू (₹2,800 करोड़) होगा, जिसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल नहीं है। शेयर का प्राइस बैंड ₹223-₹235 रखा गया है और लिस्टिंग संभावित रूप से 2 जून को होगी।

Image

Aegis Vopak का आईपीओ

Aegis Logistics Ltd की सहायक कंपनी Aegis Vopak Terminals Ltd अपना पहला पब्लिक इश्यू लेकर बाजार में उतर रही है। 2,800 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए निवेशक 26 मई से 28 मई के बीच बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने इसके पहले एंकर इन्वेस्टर्स से ₹1,260 करोड़ जुटा लिए हैं, जिसमें HDFC म्यूचुअल फंड, American Funds Insurance, SBI General Insurance और Motilal Oswal जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

IPO से जुड़ी मुख्य जानकारियाँ

  • आईपीओ साइज: ₹2,800 करोड़ (पूरी तरह फ्रेश इश्यू, कोई ऑफर फॉर सेल नहीं)
  • प्राइस बैंड: ₹223-₹235 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: न्यूनतम 63 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी
  • लिस्टिंग डेट: संभावित रूप से 2 जून 2025
  • GMP: फिलहाल कोई ग्रे मार्केट प्रीमियम नहीं है
  • वैल्यूएशन: अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन लगभग ₹26,000 करोड़
  • रिजर्वेशन: QIBs को 75%, NIIs को 15% और रिटेल निवेशकों को 10% आरक्षित

फंड का उपयोग कहां होगा?

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि में से ₹2,016 करोड़ का उपयोग अपने कर्ज चुकाने में करेगी। ₹671.30 करोड़ से मंगलुरु में एक क्रायोजेनिक LPG टर्मिनल का अधिग्रहण किया जाएगा। बाकी राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में खर्च की जाएगी। जून 2024 तक कंपनी के ऊपर कुल ₹2,584 करोड़ का कर्ज था।

कंपनी के बारे में

Aegis Vopak Terminals देश की प्रमुख टर्मिनलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक है। यह पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, केमिकल्स, वेजिटेबल ऑयल्स, ल्यूब्रिकेंट्स, और गैसों (LPG, प्रोपेन, ब्यूटेन) के लिए स्टोरेज टैंक टर्मिनल्स का संचालन करती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसके टर्मिनल्स का स्ट्रैटेजिक लोकेशन — जो देश के बड़े बंदरगाहों और प्रमुख शिपिंग रूट्स के नजदीक स्थित हैं। इससे पाइपलाइन, रेल और सड़क मार्ग से तेज़ डिलीवरी संभव होती है, जिससे ग्राहकों के समय और लागत दोनों की बचत होती है।

लीड मैनेजर्स

इस आईपीओ का प्रबंधन ICICI Securities, BNP Paribas, IIFL Capital Services, Jefferies India, और HDFC Bank द्वारा किया जा रहा है। इस बड़े पब्लिक इश्यू के जरिए Aegis Vopak देश की टर्मिनलिंग क्षमता को और विस्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है, जिससे लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article