बिजनेस

बिहार में 3 अरब डॉलर निवेश करेगी अडानी पावर, 2400 MW बिजली करेगी उत्पादन

Adani Power Bihar Investment: अडानी पावर बिहार में तीन अरब डॉलर (लगभग 26,482 करोड़ रुपये) के निवेश से भागलपुर के पीरपैंती में 2,400 मेगावाट का अत्याधुनिक बिजली संयंत्र स्थापित करेगी। कंपनी ने बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) के साथ 25 साल के विद्युत आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Image

अडानी पावर बिहार में बिजली परियोजना के लिए तीन अरब डॉलर का निवेश करेगी (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Adani Power Bihar Investment : अडानी पावर बिहार में तीन अरब डॉलर (करीब 26,482 करोड़ रुपये) के निवेश से 2,400 मेगावाट का अत्याधुनिक बिजली संयंत्र स्थापित करेगी। अडानी समूह की कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसने बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) के साथ 25 साल के विद्युत आपूर्ति समझौते (पीएसए) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत राज्य के भागलपुर जिले के पीरपैंती में स्थापित होने वाली परियोजना से बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

यह पीपीए, अगस्त में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) की ओर से बीएसपीजीसीएल द्वारा अदाणी पावर को जारी किए गए स्वीकृति पत्र के अतिरिक्त है। अडानी पावर ने 6.075 रुपये प्रति किलोवाट घंटा की न्यूनतम आपूर्ति दर की पेशकश करके यह परियोजना हासिल की।

कंपनी ने कहा कि वह नए संयंत्र और उससे संबंधित अवसंरचना के निर्माण के लिए लगभग तीन अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है। यह परियोजना डिजाइन, निर्माण, वित्तपोषण, स्वामित्व और संचालन मॉडल के तहत विकसित की जाएगी। कंपनी का लक्ष्य है कि संयंत्र को 60 महीनों के भीतर चालू कर दिया जाए।

विद्युत संयंत्र के लिए कोयला लिंकेज भारत सरकार की शक्ति नीति के अंतर्गत आवंटित किया गया है। इस परियोजना से निर्माण चरण के दौरान 10,000-12,000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा तथा परिचालन शुरू होने पर 3,000 लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article