बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 17 May 2023: हॉलमार्क ज्वैलरी पर नहीं होगी ये डिटेल, जानें आज क्या है सोने का रेट

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 17 May 2023: सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दिख रही है। हालांकि सोने का रेट अब 60500 रु के नीचे है, जबकि चांदी का रेट 72500 रु के करीब है।

Image

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सर्राफा बाजार में तेजी
  • सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त
  • सोने का रेट 60500 रु के नीचे बरकरार

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 17 May 2023 : बीआईएस केयर ऐप में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बदलाव के बीच आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दिख रही है। हालांकि सर्राफा बाजार में ये तेजी हल्की ही है। सोने का रेट 60500 रु के नीचे बरकरार है। बुधवार को सुबह के कारोबार में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव ऊपर की ओर चढ़ा है।

सोने का रेट 130 रु बढ़ा है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 60390 रु पर है। चांदी की कीमतों में मामूली तेजी है। प्रति किलो चांदी का रेट आज 70 रु बढ़ा है। चांदी का ताजा रेट इस बढ़ोतरी के साथ 72510 रु प्रति किलो पर है।

एमसीएक्स पर भी है तेजी

इस समय एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 111 रु या 0.18 फीसदी की मजबूती के साथ 60,355 रु पर चल रहा है। चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 59 रु या 0.08 फीसदी बढ़ कर 72,644 रु पर है।

कॉमेक्स के ताजा रेट

यूएस कॉमेक्स पर भी इस समय सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दिख रही है। कॉमेक्स पर सोने का रेट करीब 11 बजे 2.40 डॉलर या 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 1,995.40 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.05 डॉलर या 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 23.95 प्रति औंस पर है।

BIS केयर ऐप पर क्या हुआ है बदलाव

अब अगर आप बीआईएस केयर ऐप (BIS Care App) में 6 अंकों वाला हॉलमार्किंग आईडी नंबर दर्ज करते हैं तो आपको उस ज्वेलर का नाम नहीं दिखाई देगा, जिसने हॉलमार्किंग की है। बल्कि आपको ज्वेलर का लाइसेंस नंबर देखने को मिलेगा। ज्वेलर्स संगठनों ने इसके लिए मांग की थी।

क्या आ रही थी दिक्कत

दरअसल कुछ छोटे-रिटेल ज्वेलर्स बड़े होलसेलर और निर्माता से ज्वेलरी खरीदते हैं। BIS के नियम कहते हैं कि जो ज्वेलरी बेचेगा, उसी ज्वेलर का नाम हॉलमार्किंग के साथ डिस्प्ले होगा। ज्वेलर संगठनों ने इसी को बदलने की मांग की थी। क्योंकि अगर कोई छोटे ज्वेलर के यहां से गहने खरीद रहा था तो बड़े होलसेलर का नाम हॉलमार्किंग में नहीं देखने को मिलता था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article