Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 07 May 2023 : पिछला हफ्ता सर्राफा बाजार (Bullion Market) के लिए काफी शानदार रहा। सोने (Gold Rate) और चांदी (Silver Rate) दोनों की कीमतों में अच्छी खासी तेजी आई। शुक्रवार को सोना (Gold Rate) 61500 रु के करीब कं बद हुआ, जबकि चांदी (Silver Rate) 77000 रु के ऊपर पहुंच गई।
कितने बढ़े दाम
ibjarates के अनुसार शुक्रवार 28 अप्रैल को सोना 60168 रु पर बंद हुआ था, जबकि 05 मई को यह 61492 रु पर बंद हुआ। यानी पूरे हफ्ते में सोना 1328 रु पर महंगा हुआ। इसी तरह चांदी का रेट 28 अप्रैल को 73868 रु रहा था, जबकि 05 मई को चांदी 77280 रु पर बंद हुई। चांदी का रेट बीते हफ्ते 3412 रु उछला।
केवल 4 दिनों में बढ़े ये रेट
बता दें कि पिछले हफ्ते सोमवार को महाराष्ट्र दिवस के चलते सर्राफा बाजार बंद रहा था। यानी सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी केवल 4 दिनों की है। हफ्ते के बीच में सोने ने रिकॉर्ड स्तर भी छुआ।
पिछले हफ्ते सोने के बंद स्तर
- 28 अप्रैल : 60168 रु
- 02 मई : 60417 रु
- 03 मई : 61044 रु
- 04 मई : 61646
- 05 मई : 61492
पिछले हफ्ते चांदी के बंद स्तर
- 28 अप्रैल : 73868 रु
- 02 मई : 74226 रु
- 03 मई : 75282 रु
- 04 मई : 76464 रु
- 05 मई : 77280 रु
MCX पर बनाया रिकॉर्ड
04 मई को सोने की कीमत रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। जून डिलीवरी के लिए गोल्ड फ्यूचर्स MCX पर 61,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इंटरनेशनल सोने की कीमत भी उस दिन 2081.80 डॉलर प्रति औंस के ऑल टाइम हाई तक उछली थी।
क्यों बढ़े रेट
डॉलर में कमजोरी से सोने की कीमतों में तेजी दिखी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व से मिले संकेतों से डॉलर कमजोर हुआ। संकेतों के अनुसार ब्याज दरों में बढ़ोतरी का मौजूदा साइकिल समाप्त हो गया है। ब्याज दरों में वृद्धि के चलते किसी देश की करेंसी मजबूत होती है। अब इस उम्मीद के चलते कि फिलहाल अमेरिका में ब्याज दरें अब और नहीं बढ़ेंगी, डॉलर कमजोर हो रहा है। डॉलर और सोना एक-दूसरे से उलटे चलते हैं।
