बिजनेस

Aadhar Housing Finance: फ्लैट लिस्टिंग के बाद उछला आधार हाउसिंग का शेयर, 6% की आई तेजी

Aadhar Housing Finance IPO Listing Price: करीब 1 बजे बीएसई पर आधार हाउसिंग फाइनेंस का शेयर आईपीओ प्राइस से 18.50 रु या 5.87 फीसदी की तेजी के साथ 333.50 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 343.20 रुपये तक ऊपर गया है, जबकि नीचे की ओर 293.35 रुपये तक फिसला है।

Image

लिस्टिंग के बाद उछला आधार हाउसिंग का शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आधार हाउसिंग की फ्लैट लिस्टिंग
  • लिस्टिंग के बाद उछला शेयर
  • 6 फीसदी की आई तेजी

Aadhar Housing Finance IPO Listing Price: आईपीओ के बाद बुधवार 15 मई को आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का शेयर लिस्ट हुआ। इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 315 रुपये तय हुआ था, जिसके मुकाबले BSE पर कंपनी का शेयर 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 314.30 रु पर लिस्ट हुआ। यानी इसने शेयर बाजार में सपाट शुरुआत की। आधार हाउसिंग फाइनेंस में प्राइवेट इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन ने निवेश किया हुआ है। एनएसई पर शेयर आईपीओ प्राइस के बराबर 315 रुपये पर ही लिस्ट हुआ। मगर उसके शेयर में तेजी आई है।

ये भी पढ़ें -

कितनी आई तेजी

करीब 1 बजे बीएसई पर आधार हाउसिंग फाइनेंस का शेयर आईपीओ प्राइस से 18.50 रु या 5.87 फीसदी की तेजी के साथ 333.50 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 343.20 रुपये तक ऊपर गया है, जबकि नीचे की ओर 293.35 रुपये तक फिसला है।

कितना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ

बीएसई पर शेयर ने 314.30 रुपये पर शुरुआत की, जो आईपीओ प्राइस से 0.22 प्रतिशत कम है। आधार हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को अंतिम दिन शुक्रवार तक 25.49 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। आईपीओ के लिए शेयरों का प्राइस बैंड 300-315 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

1000 करोड़ रु के नए शेयर बिके

आधार हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ में 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयरों की बिक्री की गई। साथ ही आईपीओ में 2,000 करोड़ रुपये के शेयर ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) के जरिए बेचे गए।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article