बिजनेस

गुरुग्राम में एक प्रीमियम फ्लैट 271 करोड़ रुपये में बिका, जानें किस बिजनेसमैन ने खरीदा?

DLF लिमिटेड ने गुरुग्राम में अपने आने वाले लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट में ₹271 करोड़ में एक पेंटहाउस बेचा है। प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से यह सबसे महंगे सौदों में से एक है।

Image

गुरुग्राम में बिकी करोड़ों की प्रॉपर्टी

दिल्ली-NCR में प्रॉपर्टी की कीमत रिकॉर्ड तेजी से बढ़ी है। समान्य फ्लैट की कीमत 1 करोड़ से पार पहुंच गई है। वहीं, लग्जरी फ्लैट की कीमत अब करोड़ों में पहुंच रही है। हालांकि, इन सब के बीच एक ऐसी डील हुई है जिसने पुराने सारे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। गुरुग्राम में एक पेंटहाउस (प्रीमियम फ्लैट) 271 करोड़ रुपये में बिकी है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने इस परियोजना का एक पेंटहाउस उद्यमी मानव सरदाना को बेचा है।रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड ने यह डील की है।सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, प्रति वर्ग फुट कीमत के लिहाज से यह देश के सबसे महंगे सौदों में से एक है। यह प्रॉपर्टी डीएलएफ के द डहलियाज’ प्रोजेक्ट में है।

कौन हैं मानव सरदाना?

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने इस प्रोजेक्ट में एक पेंटहाउस एंटरप्रेन्योर मानव सरदाना को बेचा है, जो इंपीरियल ऑटो से जुड़े थे। इस पेंटहाउस का सुपर एरिया 17,200 वर्ग फुट और कारपेट एरिया 10,500 वर्ग फुट है।

द डहलियाज 2024 में शुरू हुई थी

डीएलएफ ने अक्टूबर, 2024 में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-5 में 17 एकड़ में फैली अपनी लक्जरी आवासीय परियोजना द डहलियाज’ शुरू की थी। इस परियोजना में 420 अपार्टमेंट और पेंटहाउस शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, सुपर एरिया के आधार पर डीएलएफ ने यह पेंटहाउस 1.58 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से बेचा है, जबकि कारपेट एरिया के हिसाब से इसकी बिक्री कीमत करीब 2.6 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट बैठती है। डीएलएफ के प्रवक्ता ने इस बिक्री पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

कंपनी को 40 हजार करोड़ मिलने की उम्मीद

कंपनी को इस परियोजना से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का कुल राजस्व मिलने की उम्मीद है। अब तक इसकी 65 प्रतिशत से अधिक इकाइयां बिक चुकी हैं। इस परियोजना में एक अपार्टमेंट की कीमत 100 करोड़ रुपये से 170 करोड़ रुपये के बीच है। पेंटहाउस की कीमत इससे अधिक है।

कोरोना के बाद लग्जरी फ्लैट की मांग बढ़ी

कोविड महामारी के बाद सात बड़े शहरों में लग्ज़री अपार्टमेंट की मांग बढ़ी है। गुरुग्राम और मुंबई में अपार्टमेंट और पेंटहाउस की कई बड़ी बिक्री हुई है। इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में, DLF लिमिटेड की सेल्स बुकिंग या प्री-सेल्स 94% गिरकर 657 करोड़ रुपये रह गई, क्योंकि कंपनी ने कोई नया प्रोजेक्ट लॉन्च नहीं किया था।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article