बिजनेस

8th Pay Commission: क्या होता है फिटमेंट फैक्टर और नए वेतन आयोग में क्या होता है इसका असर? जानिए सरकारी कर्मचारियों के लिए अहम क्यों

8th Pay Commission Fitment Factor: 8वें पे कमीशन की घोषणा के साथ ही, लगभग 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और 65 लाख पेंशनभोगी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन आयोग के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image

फिटमेंट फैक्टर बहुत अहम

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • फिटमेंट फैक्टर बहुत अहम
  • सैलरी में बढ़ोतरी इसी से होती है तय
  • नए वेतन आयोग में बढ़ेगा फिटमेंट फैक्टर

8th Pay Commission Fitment Factor: 8वें पे कमीशन की घोषणा के साथ ही, लगभग 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और 65 लाख पेंशनभोगी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन आयोग के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी वेतन आयोग का गठन नहीं हुआ है, जिसका उपयोग नए सैलरी स्ट्रक्चर को तय करने के लिए किया जाता है। पिछले आयोगों ने इस फैक्टर को लगातार बढ़ाया है, जिससे लाखों सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हुई है। इस बार क्या होगा, आगे जानिए।

ये भी पढ़ें -

8th Pay Commission Latest Update

8वें वेतन आयोग के मामले में ऐलान 17 जनवरी, 2025 को किया गया था और सरकार पहले ही कह चुकी है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होगा। सरकार सरकारी कर्मचारियों के वेतन और रिटायर्ड लोगों की पेंशन में एडजस्टमेंट को रिव्यू और सिफारिश करने के लिए वेतन आयोग का गठन करती है।

यह आयोग मंहगाई और अन्य आर्थिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए सिफारिशें करता है।

8th Pay Commission Fitment factor

सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिससे छठे वेतन आयोग के मूल वेतन (7,000 रुपये) से 2.57 गुना की वृद्धि हुई। सातवें वेतन आयोग में न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये हो गया। इससे पहले, छठे वेतन आयोग ने 1.86 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया था।

इस बार कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर

रिपोर्ट के अनुसार, इस बार फिटमेंट फैक्टर 2.28 से 2.86 के बीच हो सकता है। इसलिए यदि किसी व्यक्ति को 18,000 का मूल वेतन मिल रहा है, तो संशोधित मूल वेतन 51,480 रुपये (फिटमेंट फैक्टर की ऊपरी सीमा के आधार पर, जो कि फिलहाल पूरी तरह अनुमानित है) होने की उम्मीद है।

यदि हम फिटमेंट फैक्टर की निचली रेंज पर विचार करते हैं, तो मूल वेतन लगभग 46,260 रुपये होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि सरकारी कर्मचारियों का मूल वेतन 40,000 रुपये से अधिक होने की उम्मीद है।

What is Fitment Factor

फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग के बाद अपनी सैलरी में बड़ी वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। फिटमेंट फैक्टर एक गुणन गुणांक (मल्टीप्लिकेशन) है जो यह तय करता है कि वेतन और पेंशन में कितना एडजस्टमेंट किया जाना है।

फिटमेंट फैक्टर की कैलकुलेशन मौजूदा बेसिक सैलरी (ग्रेड पे समेत) को संशोधित मूल वेतन से विभाजित करके की जाती है। फिटमेंट फैक्टर सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए समान रहता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article