8th Pay Commission: नए साल की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग के तहत अपनी सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हो गया, लेकिन 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हो पाया है कि क्योंकि आयोग ने अपनी रिपोर्ट नहीं सौपी है। हालांकि, जब भी नया वेतन आयोग लागू होगा, कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2026 से एरियर जोड़ कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि सरकार हर 10 साल में कर्मचारियों के मूल वेतन और भत्तों के साथ-साथ रिटायर कर्मचारियों की पेंशन को रिवाइज करने के लिए एक वेतन आयोग का गठन करती है, जिसका असर पूरे भारत में लाखों लोगों के जीवन पर पड़ता है।
ग्रेड के अनुसार सैलरी में होगी बढ़ोतरी
केंद्र सरकार के तहत कर्मचारियों के 18 लेवल हैं। 8वें वेतन आयोग की सैलरी बढ़ोतरी कर्मचारी या पेंशनभोगी के लेवल पर निर्भर करेगी। इन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी हर लेवल पर अलग-अलग होती है।
सरकारी कर्मचारियों के 18 लेवल कौन से हैं?
- लेवल 1: एंट्री-लेवल/ग्रुप D कर्मचारी
- लेवल 2–9: ग्रुप C कर्मचारी
- लेवल 10–12: ग्रुप B कर्मचारी
- लेवल 13–18: ग्रुप A कर्मचारी
ग्रुप A कर्मचारियों में कैबिनेट सचिव सहित टॉप-लेवल के सरकारी अधिकारी शामिल हैं।
7वें वेतन आयोग के तहत, बेसिक सैलरी ये थीं:
- लेवल 1: ₹18,000
- लेवल 5: ₹29,200
- लेवल 10: ₹56,100
- लेवल 15: ₹1,82,200
- लेवल 18: ₹2,50,000
8वें वेतन आयोग के सैलरी कितनी बढ़ेगी?
8वें वेतन आयोग के तहत अगर फिटमेंट फैक्टर 2.15 (मीडियम) मान लेते हैं तो सैलरी में बढ़ोतरी इस तरह होगी:
- लेवल 1 — ₹38,700
- Level 5 — ₹62,780
- Level 10 — ₹1,20,615
- Level 15 — ₹3,91,730
- Level 18 — ₹5,37,500
अगर फिटमेंट फैक्टर 2.15 मान लेते हैं तो सरकारी कर्मचारियों को कितना एरियर मिलेगा? नीचे समझें
- 7वें वेतन आयोग के तहत, लेवल 1 कर्मचारी की बेसिक सैलरी थी:₹18,000
- फिटमेंट फैक्टर 2.15 लागू होने की स्थिति में यह सैलरी बढ़कर हो जाएगी: ₹38,700
इन दोनों सैलरी के बीच का अंतर ₹20,700 है। अगर सैलरी बढ़ाने में 15 महीने की देरी होती है, तो 8वें वेतन आयोग का कुल बकाया ₹20,700 × 15 = ₹3,10,500 होगा। यानी लेवर वन के कर्मचारी को इतना एरियर मिलेगा। इसी तरह दूसरे लेवल के कर्मचारी अपनी सैलरी में बढ़ोतरी का आकलन कर सकते हैं। हालांकि, यह एक अनुमान है। अभी सरकार की ओर से फिटमेंट फैक्टर का ऐलान नहीं किया गया है। इसलिए इसमें बढ़ोतरी या कमी हो सकती है।
