बिजनेस

7th Pay Commission:बढ़ने वाला है DA,जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी और क्या है फॉर्मूला

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Mar 17, 2023, 01:33 PM IST

7th Pay Commission Latest News And DA Calculation: सातवें वेतन आयोग के तहत DA के निधार्रण के लिए श्रम मंत्रालय ने एक फॉर्मूला तैयार किया हुआ है। जिसके आधार पर बेसिक सैलरी में DA को जोड़ा जाता है। और उसकी हर 6 महीने पर समीक्षा की जाती है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से लागू होगा।

Image

सातवें वेतन आयोग में कितना बढ़ेगा DA

7th Pay Commission Latest News And DA Calculation: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी का गिफ्ट मिल सकता है। ऐसी संभावना है कि अगली कैबिनेट की मीटिंग में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की मंजूरी मिल सकती है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। असल में कर्मचारियों के AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ते का निर्धारण किया जाता है। और उसकी हर 6 महीने पर समीक्षा की जाती है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से लागू होगा। ऐसे में कर्मचारियों को 2 महीने का एरियर भी मिलेगा।

इस फॉर्मलू से तय होता है DA

सातवें वेतन आयोग के तहत DA के निधार्रण के लिए श्रम मंत्रालय ने एक फॉर्मूला तैयार किया हुआ है। जिसके आधार पर बेसिक सैलरी में DA को जोड़ा जाता है। इसके तहत इस फॉर्मूला पर कैलकुलेशन किया जाता है।

7th CPC DA% = [{AICPI-IW (बेस ईयर 2001=100) के पिछले एक साल में 12 महीने का औसत– 261.42}/261.42x100]

इसके आधार पर सरकार तय करती हैं कि कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी का कितना फीसदी DA दिया जाय।

अब अगर साल 2022 के 12 महीनों का औसत निकाला जाय तो औसत 372.207 आता है। जिसके जरिए फॉर्मूले के आधार पर कैलकुलेट करने पर महंगाई भत्ता 42.37 फीसदी बनता है। इसे देखते हुए इस बार पूरी संभावना है कि सरकार महंगाई भत्ते को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर देगी।

कितनी बढ़ेगी सैलरी

इस आधार पर सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसे कैलकुलेट करना बेहद आसान है। इसके लिए बेसिक सैलरी में 42 फीसदी राशि को जोड़ने से मौजूदा वेतन और नए वेतन का अंतर निकाला जा सकता है। जो कि बढ़ी हुई सैलरी होगी।

बेसिक सैलरी (रुपये)38 फीसदी पर DA (रुपये)42 फीसदी पर DA (रुपये)सैलरी में इजाफा (रुपये)
20,0007,6008,400800
25,0009,50010,5001000
30,00011,40012,6001200
पेंशनर को मिलेगा DR

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी को जिस तरह महंगाई भत्ता मिलता है। उसी तरह केंद्र सरकार से रिटायर हुए कर्मचारियों को महंगाई राहत (DR)मिलती है। उन्हें भी बेसिक पेंशन में बढ़ा हुआ DR जोड़ कर पेंशन दी जाएगी। साथ ही जनवरी 2023 से उन्हें भी एरियर मिलेगा। अभी पेंशनधारकों को 38 फीसदी महंगाई राहत मिल रही है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article