बिजनेस

Akshaya Tritiya: मेकिंग चार्ज पर 50% तक की छूट, सोने-चांदी के FREE सिक्के, जानें इस अक्षय तृतीया पर तनिष्क, मालाबार और रिलायंस ज्वैल्स क्या-क्या दे रहे ऑफर

Akshaya Tritiya 2025: तनिष्क, कैरेटलेन, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, रिलायंस ज्वैल्स और अन्य ऐसी ही कई बड़ी ज्वैलरी चेन अपने स्टोर से शॉपिंग करने पर प्रमोशनल ऑफर पेश कर रही हैं। इनमें से कुछ ज्वैलरी स्टोर अपने ऑनलाइन ज्वैलरी प्रोडक्ट्स के लिए भी ऑफर चला रही हैं। ये ऑफर इस समय अक्षय तृतीया के शुभ अवसर के कारण चल रहे हैं जो 30 अप्रैल, 2025 को आने वाली है। कल्याण ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज पर 50 फीसदी तक की छूट दे रही है।

Image

मेकिंग चार्ज पर 50% तक की छूट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अक्षय तृतीया पर कई ऑफर
  • मेकिंग चार्ज पर छूट
  • मिल रहे सोने-चांदी के FREE सिक्के

Akshaya Tritiya 2025: तनिष्क, कैरेटलेन, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, रिलायंस ज्वैल्स और अन्य ऐसी ही कई बड़ी ज्वैलरी चेन अपने स्टोर से शॉपिंग करने पर प्रमोशनल ऑफर पेश कर रही हैं। इनमें से कुछ ज्वैलरी स्टोर अपने ऑनलाइन ज्वैलरी प्रोडक्ट्स के लिए भी ऑफर चला रही हैं। ये ऑफर इस समय अक्षय तृतीया के शुभ अवसर के कारण चल रहे हैं जो 30 अप्रैल, 2025 को आने वाली है। कल्याण ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज पर 50 फीसदी तक की छूट दे रही है। आइए जानते हैं और कौन सा ज्वैलर कितना ऑफर दे रहा है।

ये भी पढ़ें -

Tanishq Akshaya Tritiya Offers

तनिष्क की वेबसाइट के अनुसार इसका ऑफर 30 अप्रैल, 2025 तक चलेगा। इस ऑफर के तहत आप सोने या हीरे की ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर 20% तक की छूट पा सकते हैं।

आपको 50000 रु तक की शॉपिंग पर मेकिंग चार्ज में 5 फीसदी, 50000 से 2.99 लाख रु तक की शॉपिंग पर 10 फीसदी, 3 लाख रु से 7.99 लाख रु तक की शॉपिंग पर 15 फीसदी और 8 लाख रु से अधिक की शॉपिंग पर 20 फीसदी की छूट मिलेगी।

Reliance Jewels Akshaya Tritiya Offers

  • Reliance Jewels के ऑफर 5 मई तक उपलब्ध हैं
  • गोल्ड ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर 25% तक की छूट
  • डायमंड ज्वैलरी पर 30% तक की छूट (डायमंड वैल्यू + मेकिंग चार्ज)
  • पुराने सोने पर 100% एक्सचेंज वैल्यू

Malabar Akshaya Tritiya Offers

  • सोने की ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज 25% तक की छूट
  • कीमती पत्थरों और बिना तराशे हीरे के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 25% की छूट
  • डायमंड वैल्यू पर 25% तक की छूट
  • एडवांस बुकिंग पर चांदी का सिक्का फ्री

CaratLane Akshaya Tritiya Offers

कैरेटलेन 15,000 से 30,000 रुपये की शॉपिंग पर मुफ्त 10 ग्राम चांदी का सिक्का दे रही है। वहीं 30,000 से 60,000 रुपये तक की शॉपिंग पर मुफ्त 0.5 ग्राम 22 कैरेट सोने का सिक्का मिलेगा। 60,000 से 90,000 रुपये तक की शॉपिंग पर 2 मुफ्त 0.5 ग्राम सोने के सिक्के मिलेंगे। इसके बाद हर अतिरिक्त 30,000 रुपये की खरीदारी पर आपको एक और 0.5 ग्राम सोने का सिक्का मिलता रहेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article