बिजनेस

2000 Rupee Note Update: RBI ने दो हजार रुपये के नोटों को लेकर किया बड़ा खुलासा, अब भी कर लें ये काम

2000 Rupee Note Update: RBI ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने का ऐलान किया था। तब से लेकर आज तक 98.18 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। लेकिन अब भी 6,471 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट जनता के पास हैं।

Image

2000 रुपये के नोटों पर आरबीआई का नया अपडेट (तस्वीर-Canva)

2000 Rupee Note Update: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शनिवार (01 मार्च 2025) को कहा कि 2000 रुपये के 98.18 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। अब सिर्फ 6,471 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट जनता के पास हैं। RBI ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने का ऐलान किया था।

19 मई 2023 प्रचलन से हुआ था बाहर

RBI ने कहा कि 19 मई 2023 को कारोबार बंद होने पर प्रचलन में मौजूद 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जो 28 फरवरी 2025 को कारोबार बंद होने पर घटकर 6,471 करोड़ रुपये रह गया।

बैकों में 98.18 प्रतिशत वापस आ चुके हैं 2000 रुपये के नोट

केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि इस प्रकार 19 मई 2023 तक प्रचलन में मौजूद 2000 रुपये के बैंक नोटों में से 98.18 प्रतिशत वापस आ चुके हैं।

अभी भी बदल सकते हैं 2000 रुपये के नोट

दो हजार रुपये के नोट जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्तूबर 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। हालांकि, यह सुविधा अब भी RBI के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है। RBI के निर्गम कार्यालय नौ अक्टूबर 2023 से व्यक्तियों और संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं।

डाकघर के जरिये भी बदल सकते हैं 2000 रुपये के नोट

इसके अलावा आम लोग देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के माध्यम से 2000 रुपये के नोट को अपने बैंक खाते में जमा कराने के लिए RBI के किसी भी कार्यालय में भेज सकते हैं। दो हजार रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article