बिजनेस

15000 महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेंगे ड्रोन, सरकार देगी 8 लाख रु तक की मदद, इनकम में होगा 1 लाख का इजाफा

Drones For Women Self Help Groups: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने की एक केंद्रीय योजना को मंजूरी दे दी गई है। 8 लाख रु तक की मदद दी जाएगी।

Image

महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए ड्रोन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 15000 महिला एसएचजी को मिलेंगे ड्रोन
  • सरकार करेगी 8 लाख तक की मदद
  • सालाना इनकम में होगा इजाफा

Drones For Women Self Help Groups: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक बैठक हुई, जिसके 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) को ड्रोन उपलब्ध कराने की एक केंद्रीय योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना पर सरकार का कुल खर्च 1,261 करोड़ रुपये आएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में फैसला किया गया है।

क्या है इस योजना का मकसद

ठाकुर ने कहा है कि इस योजना का मकसद 2024-25 से 2025-2026 के दौरान किसानों को कृषि उद्देश्य के लिए किराए की सेवाएं (Rental Services) प्रदान करने के लिए 15,000 चुने गए महिला एसएचजी को ड्रोन प्रदान करना है।ऑफिशियल बयान के अनुसार, योजना के तहत स्वीकृत ये कदम 15,000 एसएचजी को स्थायी व्यवसाय और आजीविका सहायता प्रदान करेगा। इससे वे प्रति वर्ष कम से कम 1,00,000 रुपये की अतिरिक्त आय हासिल करने में सक्षम होंगे।

लाल किले से किया था ऐलान

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में लाल किले से एसएचजी को ड्रोन टेक्नोलॉजी से सशक्त बनाने की घोषणा की थी। ड्रोन की खरीद के लिए महिला एसएचजी को ड्रोन की कीमत और सहायक इक्विपमेंट की लागत का 80 फीसदी या अधिकतम 8 लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी।बाकी पैसा राष्ट्रीय कृषि इन्फ्रा वित्तपोषण सुविधा (एआईएफ) के तहत बतौर लोन मिल जाएगा। जिस पर 3 फीसदी ब्याज सब्सिडी मिलेगी।

एडवांस टेक्नोलॉजी का मिलेगा लाभ

यह योजना किसानों के लाभ के लिए बेहतर एफिशिएंसी, फसल की पैदावार बढ़ाने और ऑपरेशन की लागत को कम करने के लिए कृषि में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने में मदद करेगी। इससे उनकी सालाना इनकम में इजाफा होगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article