Salary Increment Expectation In India: अमेरिकी कंसल्टिंग फर्म मर्सर के नए टोटल रेम्यूनेरेशन सर्वे के अनुसार, 2024 में भारत में मीडियन मेरिट सैलरी इंक्रीमेंट (एवरेज सैलरी ग्रोथ) 10 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो पिछले साल 9.5 प्रतिशत थी। सर्वे के अनुसार ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और लाइफ साइंसेज के कर्मचारियों की सैलरी में सबसे अधिक 9.7 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं सर्वे के अनुसार कंज्यूमर और रिटेल सेक्टर में सबसे कम 9.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
ये भी पढ़ें -
मर्जी से नौकरी छोड़ने वालों की संख्या बढ़ी
सर्वे के अनुसार भारत में स्वैच्छा से नौकरी छोड़ने की दर 2021 में 12.1 प्रतिशत से धीरे-धीरे बढ़कर 2022 में 13.5 प्रतिशत हो गई है। 2022 की पहली छमाही की तुलना में 2023 की समान अवधि में नौकरी छोड़ने वालों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है।
ये हर साल स्वैच्छा से नौकरी छोड़ने वालों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को दर्शाता है। इसी तरह का ट्रेंड ब्राजील, चीन, ऑस्ट्रेलिया और जापान सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में भी दिख रहा है। भारत में किए गए सर्वे में 1,474 कंपनियों से डेटा इकट्ठा किया गया है, जिसमें 6,000 से अधिक नौकरी की पॉजिशन शामिल रहीं।
AI का क्या है रोल
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार भारत में मर्सर के रिवार्ड्स कंसल्टिंग लीडर के अनुसार भारत प्रभावशाली ग्रोथ के रास्ते पर है। ये अनुमानित वेतन वृद्धि भारतीय बाजार में आत्मविश्वास और आशावाद दोनों को उजागर करती है, जो मजबूत आर्थिक संकेतकों और एक बेहतर बिजनेस आउटलुक से प्रेरित है।
वहीं एआई और ऑटोमेशन पर बढ़ते फोकस ने ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग और लाइफ साइंसेज जैसी प्रमुख इंडस्ट्रीज को डेवलपमेंट के एक नए फेज में पहुंचा दिया है।
