बिजनेस

अगले हफ्ते IPO की बारिश, खुलेंगे 10 इश्यू, 18 सितंबर से शेयर बाजार में मिलेंगे निवेश के मौके

Upcoming IPO: मास्टर कम्पोनेंट्स का आईपीओ 18 से 21 सितंबर तक के लिए खुलेगा। शेयरों के लिए 140 रु का भाव तय किया गया है। इसके आईपीओ का साइज 15.43 करोड़ रु है। आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 1000 शेयरों का है।

Image

अगले हफ्ते खुलेंगे 10 आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 10 आईपीओ
  • 18 सितंबर से मिलेंगे निवेश के मौके
  • 20 सितंबर को खुलेंगे 2 इश्यू

Upcoming IPO: अगले कारोबारी हफ्ते में 10 आईपीओ (IPO) इश्यू खुलने वाले हैं। जब कोई कंपनी शेयर बाजार में स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होना चाहती है तो उसे पहले पब्लिक इश्यू या आईपीओ लाना होता है। अब अगले हफ्ते 10 कंपनियां अपना पब्लिक इश्यू लाने जा रही हैं। आगे जानिए सभी की डिटेल।

मास्टर कम्पोनेंट्स (Master Components)

इस कंपनी का आईपीओ 18 से 21 सितंबर तक के लिए खुलेगा। शेयरों के लिए 140 रु का भाव तय किया गया है। इसके आईपीओ का साइज 15.43 करोड़ रु है। आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 1000 शेयरों का है। लॉट साइज का मतलब है कि आप कम से कम इतने और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

टेकनोग्रीन सॉल्यूशंस (Techknowgreen Solutions)

इस कंपनी का आईपीओ भी 18 से 21 सितंबर तक के लिए खुलेगा। शेयरों के लिए 86 रु का भाव तय किया गया है। इसके आईपीओ का साइज 16.72 करोड़ रु है। आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 1600 शेयरों का है।

मधुसूदन मसाला (Madhusudan Masala)

इस कंपनी का आईपीओ भी 18 से 21 सितंबर तक के लिए खुलेगा। शेयरों के लिए प्राइस बैंड 66-70 रु तय किया गया है। इसके आईपीओ का साइज 23.80 करोड़ रु है। आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 2000 शेयरों का है।

साई सिल्क्स (Sai Silks)

इस कंपनी का आईपीओ 20 से 22 सितंबर तक के लिए खुलेगा। शेयरों के लिए प्राइस बैंड 210-222 रु तय किया गया है। इसके आईपीओ का साइज 1201 करोड़ रु है। आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 67 शेयरों का है।

सिग्नेचरग्लोबल (इंडिया) {Signatureglobal (India)}

इस कंपनी का आईपीओ भी 20 से 22 सितंबर तक के लिए खुलेगा। शेयरों के लिए प्राइस बैंड 366-385 रु तय किया गया है। इसके आईपीओ का साइज 730 करोड़ रु है। आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 38 शेयरों का है।

मैक्रो केबल्स (Marco Cables)

इस कंपनी का आईपीओ 21 से 25 सितंबर तक के लिए खुलेगा। शेयरों के लिए 36 रु का भाव तय किया गया है। इसके आईपीओ का साइज 18.73 करोड़ रु है। आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 3000 शेयरों का है।

मंगलम एलॉयज (Mangalam Alloys)

इस कंपनी का आईपीओ भी 21 से 25 सितंबर तक के लिए खुलेगा। शेयरों के लिए 80 रु का भाव तय किया गया है। इसके आईपीओ का साइज 54.91 करोड़ रु है। आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 1600 शेयरों का है।

हाई-ग्रीन कार्बन (Hi-Green Carbon)

इस कंपनी का आईपीओ भी 21 से 25 सितंबर तक के लिए खुलेगा। शेयरों के लिए 71 रु से 75 रु का प्राइस बैंड तय किया गया है। इसके आईपीओ का साइज 52.80 करोड़ रु है। आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 1600 शेयरों का है।

ऑर्गैनिक रीसाइक्लिंग सिस्टम्स (Organic Recycling Systems)

इस कंपनी का आईपीओ 21 से 26 सितंबर तक के लिए खुलेगा। शेयरों के लिए 200 रु का प्राइस तय किया गया है। इसके आईपीओ का साइज 50 करोड़ रु है। आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 600 शेयरों का है।

मनोज वैभव जेम्स (Manoj Vaibhav Gems)

इस कंपनी का आईपीओ 22 से 26 सितंबर तक के लिए खुलेगा। शेयरों के लिए 204-215 रु का प्राइस बैंड तय किया गया है। इसके आईपीओ का साइज 270.20 करोड़ रु है। आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 69 शेयरों का है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article