बिहार

भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता की विसरा रिपोर्ट आई सामने, गला दबाकर की गई थी हत्या, अब मोबाइल खोलेगा राज

27 अप्रैल 2024 को भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता की आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। पुलिस को अब उनकी विसरा रिपोर्ट मिल गई है। जांच में पता चला है कि अमृता की हत्या गला दबाकर की गई थी। अब पुलिस उनके मोबाइल फोन की भी जांच करेगी।

Image

अन्नपूर्णा की मौत 27 अप्रैल 2024 को हुई थी

भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता की हत्या के मामले में पुलिस को विसरा रिपोर्ट मिल गई है। विसरा रिपोर्ट के अनुसार स्पष्ट है कि अमृता को जहरीला पदार्थ नहीं दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि अन्नपूर्णा की गला दबाकर हत्या की गई थी।

कल यानी सोमवार 2 दिसंबर को एसपी सिटी शुभांक मिश्रा ने जोगसर थाने में इस मामले की समीक्षा की। पुलिस ने मृतका के पति, माता-पिता, दोस्तों और रिश्तेदारों सहित दर्जन भर लोगों से पूछताछ की है। पिछले साल 27 अप्रैल को जोगसर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट से अन्नपूर्णा उर्फ अमृता का शव बरामद किया गया था।

अमृता के पति और माता-पिता ने पुलिस को जानकारी दी थी कि अमृता ने आत्महत्या की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उनकी बात को गलत साबित कर दिया। पुलिस ने पहले परिजनों के बयान के आधार पर यूडी केस दर्ज किया था, लेकिन बाद में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के री-एग्जामिन में भी हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने अब अमृता के मोबाइल फोन की जांच करने का निर्णय लिया है, जिससे यह पता चलेगा कि उसकी किन लोगों से बातचीत हो रही थी और क्या मोबाइल में कोई छेड़छाड़ की गई थी।

इसके अलावा, अमृता के शव के फंदे के कपड़े की जांच भी की जाएगी, जिससे यह पता चलेगा कि वह कितना मजबूत था और गांठ किस तरह बंधी थी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article