गाय को सहलाया-पुचकारा-टीका लगाया, शिवराज ने ऐसे मनाई गोपाष्टमी, गौ कैबिनेट की पहली बैठक भी की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2020, 01:56 PM IST

Cow Cabinet: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोपाष्टमी के मौके पर पहले गायों की पूजा-अर्चना की और फिर बाद में गौ कैबिनेट की पहली बैठक की।

गाय को सहलाया-पुचकारा-टीका लगाया, शिवराज ने ऐसे मनाई गोपाष्टमी, गौ कैबिनेट की पहली बैठक भी की

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गोपाष्टमी के मौके पर गायों की पूजा-अर्चना की। उन्होंन ट्वीट कर कहा कि आज गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौमाताओं की पूजा-अर्चना की और उन्हें आहार ग्रहण करवाया। आज हम एक पुनीत कार्य का शुभारंभ कर रहे हैं, ईश्वर हमें सफलता प्रदान करें, यही प्रार्थना है। समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति करने और स्वास्थ्य का उपहार देने वाली गौ-माता की आज गोपाष्टमी पर पूजा-अर्चना की। पहली बार गौ पूजा के समय धर्मपत्नी साथ नहीं थीं,तो बहुत खालीपन महसूस हुआ। मां अन्नपूर्णा की साक्षात मूर्ति गौ-माता से यही प्रार्थना कि उनकी कृपा बनी रहे। सबके मनोरथ पूर्ण हों।

इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में 'काउ कैबिनेट' की पहली बैठक की। राज्य सरकार ने राज्य में गायों की सुरक्षा के लिए कैबिनेट का गठन करने का निर्णय लिया है।  

बैठक के बाद उन्होंने कहा, 'पशुओं से संबंधित विभागों के मंत्री और प्रमुख सचिव मिलकर गौ रक्षा और संवर्धन पर काम करने के लिए मंत्री परिषद समिति बनाएंगे। इस मुद्दे को केवल पशुपालन विभाग द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता है।' 

गाय मंत्रिमंडल में कई मंत्रालय होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने इससे पहले कहा था कि पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग 'गौ कैबिनेट' में शामिल होंगे। गाय के गोबर के कंडों का उपयोग भी किस तरह बढ़े, इस दिशा में कार्य योजना को लागू किया जाएगा। छह विभागों की सक्रियता से क्रियान्वयन के स्तर पर कठिनाई नहीं होगी। समन्वय से कार्य पूरे किए जाएंगे। वर्तमान में गौ-काष्ठ के निर्माण को प्रोत्साहन मिल रहा है। इस उत्पाद के विपणन के नये आयामों पर विचार किया जाएगा। इसी तरह गौ-दुग्ध से निर्मित अन्य उत्पादों के विपणन के लिए भी प्रयास होंगे। 

कमलनाथ ने घेरा

वहीं कमलनाथ ने निशाना साधते हुए कहा कि चौहान 2018 विधानसभा चुनाव से पहले की गई अपनी घोषणा को भूल गए। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि अपनी 15 वर्ष की पिछली सरकार में व वर्तमान आठ माह में शिवराज सरकार ने गौ माता के संरक्षण व संवर्धन के लिए कुछ भी नहीं किया, उल्टा कांग्रेस सरकार द्वारा गौमाता के लिये बढ़ाई गई चारा राशि को भी कम कर दिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!