लॉकडाउन का ऐसे होगा पालन! ADM ने दुकानदार को मारा थप्‍पड़, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2021, 04:05 PM IST

मध्‍य प्रदेश से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एडीएम को कोविड-19 लॉकडाउन गाइडलाइंस के तहत दुकानों की सीलिंग के दौरान एक दुकानदार को थप्‍पड़ मारते देखा गया है।

लॉकडाउन का ऐसे होगा पालन! ADM ने दुकानदार को मारा थप्‍पड़, वीडियो वायरल
Photo Credit: ANI

भोपाल : मध्‍य प्रदेश से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एडीएम को कोविड-19 लॉकडाउन गाइडलाइंस के तहत दुकानों की सीलिंग के दौरान एक फुटवियर दुकानदार को थप्‍पड़ मारते देखा गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद सरकार ने इस मामले में कार्रवाई क‍िए जाने की बात कही है।

यह घटना शहाजपुर की है, जहां दुकानदार का कहना है कि उसकी दुकान का शटर बंद था, लेकिन पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और इसे ऊपर उठा दिया। इसके बाद एडीएम ने उसे थप्‍पड़ मार दिया, जबकि एक पुलिसकर्मी ने उसे छड़ी से पीटा भी।

मामले के तूल पकड़ने के बाद सरकार ने इस मामले में कार्रवाई किए जाने की बात कही है। कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि एडीएम को उचित तरीके से व्‍यवहार करना चाहिए।

उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर आवश्‍यकता हुई तो अधिकारी के खिलाफ एक्‍शन लिया जाएगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!