Kamal Nath:छिंदवाड़ा में कमलनाथ बोले- आराम करना चाहता हूं, आखिर क्या हैं इसके सियासी मायने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2020, 04:10 PM IST

कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ का कहना है कि अब वो आराम करना चाहते हैं। उनके इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी सियासत का नतीजा बताया जा रहा है।

Kamal Nath:छिंदवाड़ा में कमलनाथ बोले- आराम करना चाहता हूं, आखिर क्या हैं इसके सियासी मायने

भोपाल।सियासत में वैसे तो रिटायरमेंट की कोई उम्र नहीं होती है और कोई सिसासतदान रिटायरमेंट की बात भी जल्दी नहीं करता है। लेकिन मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने अपने गढ़ में छिंदवाड़ा में भविष्य की योजनाओं के बारे में ऐलान किया तो हर कोई हैरान था। 

अब आराम करना चाहता हूं
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मैं कुछ आराम करने के लिए तैयार हूं। मेरी किसी भी पद के लिए कोई महत्वाकांक्षा या कोई लालच नहीं है। मैंने पहले ही बहुत कुछ हासिल कर लिया है। मैं घर पर रहने के लिए तैयार हूं। बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद कमल नाथ लगातार पार्टी के अंदर सियासी हमले का सामना कर रहे हैं। 



मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के बाद उठे सवाल
अब सवाल यह है कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ ने जो कुछ कहा उसके पीछे का मतलब क्या है। इस मामले में जानकार बताते हैं कि जिस तरह से मध्य प्रदेश से कांग्रेस सरकार की विदाई हुई उसके बाद ही कमलनाथ की क्षमता पर सवाल उठने लगे थे। उसके बाद जब मध्य प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव हुए और उसके नतीजे सामने आए तो सवाल उठने लगा कि कमल नाथ जी के नेतृत्व में कहीं न कहीं जरूर है। इसके साथ ही यह भी आरोप लगने लगे कि टिकट बंटवारों में गड़बड़ी हुई और उसकी वजह से कांग्रेस हार गई।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!