भाई बहन के रिश्ते को किया दागदार, कजन ब्रदर न्यूड वीडियो की धमकी दे लूटता रहा 3 माह तक अस्मत, जानिए मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 01:29 PM IST

Madhya Pradesh Rape: छात्रा के माता- पिता बाहर गए थे। आरोपी घर में आया व पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। साथ ही इसका वीडियो बना लिया। बाद में धमकी देकर 3 माह तक अपनी ही बहन का रेप करता रहा।

भाई बहन के रिश्ते को किया दागदार, कजन ब्रदर न्यूड वीडियो की धमकी दे लूटता रहा 3 माह तक अस्मत, जानिए मामला
Photo Credit: Representative Image

Bhopal Rape Case: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रिश्तों को दाग लगाने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग स्टूडेंट के साथ मौसेरे भाई ने रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। घटना ग्वालियर के सिरोल इलाके के न्यू कृष्णा विहार की है। मामले की हद तो तब हो गई, जब आरोपी ने छात्रा का न्यूड वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे 3 माह तक नोंचता रहा। आखिरकार छात्रा थाने पहुंची व आरोपी मौसेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सिरोल थाने के एसएचओ गजेंद्र धाकड़ ने बताया कि, अपने परिजनों के साथ थाने आकर एक नाबालिग छात्रा ने अपनी मौसी के लड़के पर रेप का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि, आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी गई मगर वह अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। उसकी लगातार तलाश की जा रही है। 

इस तरह लगाया रिश्तों को दाग

सिरोल एसएचओ गजेंद्र धाकड़ ने बताया कि, 17 वर्षीय पीड़ित छात्रा ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि गत 2 मई को उसके माता-पिता किसी शादी में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इस दौरान वह अपने घर पर अकेली थी। रात्रि में करीब 10 बजे उसका कजन ब्रदर घर पर आया। रिश्तेदार था इसलिए देर रात को घर पर आने से रोक नहीं सकी। इसके बाद आरोपी ने दरवाजे की कुंडी लगा दी। अरोपी नाबालिग से अश्लील हरकतें करने लगा, विरोध किया ता जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ के मुताबिक आरोपी ने छात्रा से रेप किया। उसने घटना का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी छात्रा को लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3 महीने तक देह शोषण किया। आरोपी की रोज की प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार छात्रा ने सारा वाक्या परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने आए व आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!