MP Viral Video: रिश्ते शर्मसार! कजन ब्रदर ने दिया नाबालिग को धोखा, ले गया दोस्तों के पास, फिर हुआ ये....

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2022, 12:45 PM IST

MP Viral Video: कजन ब्रदर अपनी मौसी की नाबालिग बेटी को ब्रर्थडे की पार्टी के बहाने एक होटल में लेकर आया। इसके बाद दोस्त ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें की और उसका वीडियो बना लिया।

MP Viral Video: रिश्ते शर्मसार! कजन ब्रदर ने दिया नाबालिग को धोखा, ले गया दोस्तों के पास, फिर हुआ ये....
Photo Credit: Representative Image

MP Viral Video: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर एक मौसेरे भाई ने बहन-भाई के पवित्र रिश्ते का गला घोंट दिया। घटना शहर के मुरार इलाके की है। दरअसल कजिन ब्रदर अपनी मौसी की नाबालिग बेटी को ब्रर्थडे की पार्टी के बहाने एक होटल में लेकर आया। इसके बाद वहां पर पहले से मौजूद अपने दोस्त के साथ उसे अकेला छोड़ दिया। इसके बाद दोस्तों ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें की और उसका वीडियो बना लिया।

इसके बाद आरोपी ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी जब पीड़िता को मिली तो वो परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मुरार थाने के एसएचो शैलेन्द्र भार्गव के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

यूं दिया रिश्ते को धोखा

एसएचओ के मुताबिक जिला मुख्यालय के उपनगर मुरार थाना इलाके के वंशीपुरा की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग 12वीं की छात्रा है। उसने थाने में लिखित रिपोर्ट दी है कि, वह एक कोचिंग में पढ़ने जाती है। चंद रोज पूर्व उसका कजन ब्रदर उसे कोचिंग से अपने जन्मदिन की पार्टी के बहाने से एक होटल में लेकर गया। पुलिस के मुताबिक होटल में आरोपी का एक दोस्त पहले से मौजूद था। इसके बाद एक कमरे में दोनों को छोड़कर कजन ब्रदर कुछ सामान लाने के बहाने से बाहर चला गया। इस बीच आरोपी दोस्त ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। आरोपी ने इन सबके फोटो व वीडियो शूट कर लिए। नाबालिग छात्रा ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़िता का कजन ब्रदर वापिस आया और उसे होटल से लेकर कोचिंग छोड़ कर चला गया। दो दिन पहले आरोपी ने पीड़िता के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसका पता लगने पर छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!