Bhojpuri song Bhatar Tera Kamjor Hai: पवन सिंह और चांदनी सिंंह का जबरदस्त रोमांस, देखें नया भोजपुरी गाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 11:27 AM IST

Pawan Singh and Chandani Singh Bhojpuri song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना भतार तेरा कमजोर है रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर छा गया है।

Pawan Singh and Chandani Singh Bhojpuri song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना भतार तेरा कमजोर है रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ साथ चांदनी सिंह नजर आ रही हैं जिन्हें अपनी कातिल अदाओं के लिए जाना जाता है। इस गाने में दोनों सितारे जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। यह गाना एक पार्टी नंबर जिसे पवन सिंह के साथ मिलकर प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। इस गाने के बोल प्रकाश बरुड ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। यह गाना पवन सिंह की फिल्म धर्मा का है जिसका निर्देशन अरविंद चौबे ने किया है। इस गाने को अब तक एक लाख 46 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!