Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू के गाने ‘जीजा जी नमस्ते’ ने भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में धमाल मचा दिया है। कल्लू का यह गाना एस आर के म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे कुछ ही दिनों में लाखों लोग देख चुके हैं। यह गाना जीजा और साली के बीच के संवाद पर आधारित है। इस गाने का म्यूजिक वीडियो बेहद हाई टेक नजर आ रहा है, जिसमें कल्लू और करिश्मा सैनी की केमेस्ट्री भी लाजवाब है। गाना ‘जीजा जी नमस्ते’ को अरविंद अकेला कल्लू ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाना ‘जीजा जी नमस्ते’ एक सामाजिक और मनोरंजन वाला गाना है। निक्की निहाल ने इस गाने का लिरिक्स बनाया है। जबकि प्रियांशु सिंह ने इस गाने में म्यूजिक दिया है। कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं। एडिटर शिव शर्मा हैं।
End of Article
