Watch Amrapali Dubey Holi Video Bhojpuri Song: होली का त्यौहार नजदीक है और ऐसे में इंटरनेट पर रंग चढ़ने लगा है। यूट्यूब पर होली के तमाम भोजपुरी गाने छाए हुए हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल के गानों को तो लाखों व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब पर इन दिनों भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे का एक होली भोजपुरी गीत आवा ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली खूब छा रहा है। इस गाने में आम्रपाली दुबे निरहुआ रंग होली खेलती नजर आ रही हैं। दोनों एक दूसरे संग खूब मस्ती कर रहे हैं। इस गाने को अब तक दो करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
End of Article
