शुरू होने वाला है Bigg Boss 16, शो का हिस्सा रह चुके हैं कई भोजपुरी सेलेब्स, एक ने तो हासिल की ट्राफी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 08:35 AM IST

Bigg Boss Bhojpuri Contestant List: बिग बॉस टेलीविजन का सबसे चर्चित और विवादित शो है। जल्द ही शो का 16 वीं सीजन शुरू होने वाला है। बिग बॉस में अब तक कई भोजपुरी सेलेब्स भी शामिल हो चुके हैं। वहीं एक ने तो बिग बॉस की ट्रॉफी भी हासिल की।

शुरू होने वाला है Bigg Boss 16, शो का हिस्सा रह चुके हैं कई भोजपुरी सेलेब्स, एक ने तो हासिल की ट्राफी
Photo Credit: Instagram

Bigg Boss Bhojpuri Contestant and Winner List: बिग बॉस टेलीविजन का सबसे मशहूर रियलिटी शो है जोकि विवादों में बना रहता है। जल्द ही बिग बॉस के नए सीजन यानी बिग बॉस 16 की शुरुआत होने वाली है। हर बार की तरह बिग बॉस को बॉलीवुड के सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे। बिग बॉस 16 का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया था, जिसे देख लगता है कि बीते 15 सीजन की तरह इस बार भी बिग बॉस का 16वां सीजन भी धमाकेदार होने वाला है। बिग बॉस में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुडे सेलेब्स शामिल होते हैं। भोजपुरी के कई सेलेब्स भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। इतना ही नहीं एक भोजपुरी स्टार ने तो बिग बॉस की ट्राफी भी अपने नाम की। जानते हैं अबतक भोजपुरी के कौन-कौन से स्टार्स इन शो का हिस्सा रह चुक हैं।

बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं ये भोजपुरी स्टार्स

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में भोजपुरी के कई जाने-माने सितारे नजर आ चुके हैं। इनमें मशहूर अभिनेता और सांसद रवि किशन, टेलीविजन और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ, बीजेपी नेता और अभिनेता मनोज तिवारी, एक्ट्रेस श्वेता तिवारी, नवोदित सांसद और भोजपुरी सिंगर-एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, एक्ट्रेस मोनालिसा, खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह जैसे सेलेब्स बिग बॉस में नजर आ चुके हैं। अक्षरा सिंह बिग बॉस के ओटीटी में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थी।

इस भोजपुरी स्टार ने अपने नाम की थी बिग बॉस की ट्रॉफी

बिग बॉस के सीजन 4 में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से कई जाने-माने स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। इसलिए भी यह सीजन काफी धमाकेदार रहा था। इसमें भोजपुरी और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को बिग बॉस 4 का विनर घोषित किया था। उन्हें ट्रॉफी के साथ एक करोड़ रुपये भी दिए गए थे। इसमें दूसरे नंबर पर द ग्रेट खली, तीसरे नंबर पर अश्मित पटेल और चौथे नंबर पर डॉली बिंद्रा थे। बता दें कि श्वेता तिवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म ‘हमार सैंया हिन्दुस्तानी’ से ही की थी। इसके बाद श्वेता ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया। लेकिन फिल्मों से ज्यादा उन्हें टीवी इंडस्ट्री से पहचान हासिल हुई।

बिग बॉस 16 का हिस्सा बन सकते हैं ये भोजपुरी स्टार

हाल ही में ऐसी खबर सामने आई है कि भोजपुरी सिंगर निशा पांडे बिग बॉस 16 में नजर आ सकती हैं। हालांकि इस खबर को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। निशा पांडे के साथ ही भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी को लेकर भी ऐसी खबर है कि वह बिग बॉस के घर नजर आ सकती हैं। खबरों की माने तो रानी को भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!