Bhojpuri Actress Love Affair: शादीशुदा एक्टर के साथ इश्क लड़ा चुकी हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देंखें लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 08:20 AM IST

Bhojpuri Actress Love Affair: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस पर लाखों लोग दिल हार बैठते हैं। लेकिन इन एक्ट्रेस का दिल शादीशुदा एक्टर पर आ गया। इस लिस्ट में निधि झा, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह जैसी एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं। इन भोजपुरी बालाओं का अफेयर शादीशुदा एक्टर के साथ चला।

Bhojpuri Actress Love Affair: शादीशुदा एक्टर के साथ इश्क लड़ा चुकी हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देंखें लिस्ट

Bhojpuri Actress Love Affair With Married Actor: सेलेब्स के बीच प्यार, मोहब्बत और तकरार की खबरें आम है। इस मामले में बॉलीवुड के साथ ही भोजपुरी कलाकारों की लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार भी अब पॉपुलैरिटी के मामले में किसी से कम नहीं हैं। बात करें भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में तो भोजपुरी एक्ट्रेस अपनी फिल्मों और ग्लैमरस अवतार के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी इनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। भोजपुरी सिनेमा में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो अपनी अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन इन एक्ट्रेस ने शादीशुदा एक्टर के साथ दिल लगाया।

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नहीं बल्कि ऐसी कई एक्ट्रेस जो अपने लव अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इनमें से कई एक्ट्रेस तो शादीशुदा एक्टर को अपना दिल दे बैठीं। इस लिस्ट में जानी-मानी एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं।

निधि झा (Nidhi Jha)

भोजपुरी फैंस के बीच लूलिया के नाम से मशहूर एक्ट्रेस निधि झा भी अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। निधि को यश कुमार से प्यार हो गया। यश कुमार पहले से ही शादीशुदा थे। उन्होंने एक्ट्रेस अंजना सिंह से शादी की थी। अंजना और यश की एक बेटी भी है। निधि झा से प्यार होने के बाद यश कुमार ने अंजना सिंह को तलाक दे दिया और निधि झा से शादी कर ली।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता जगजाहिर है। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं। बहुत विवाद के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हुआ। पवन सिंह शादीशुदा हैं। एक समय अंजना सिंह और पवन सिंह रिलेशनशिप में थे।

काजल राघवानी (Kajal Raghwani)

काजल राघवानी भी एक्टर खेसारी लाल यादव को अपना दिल दे बैठीं। खेसारी लाल भी शादीशुदा हैं। काजल राघानी और खेसारी लाल के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई। लेकिन हाल ही में दोनों अलग हो गए। कुछ समय पहले दोनों में मनमुटाव हुआ, जिसके कारण दोनों अलग हो गए।

आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey)

आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिलेशनशिप की खबरें आए दिन सुर्खियों में रहती है। रील से लेकर रियल लाइफ में दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। दोनों एक दूसरे के इतने करीब हैं कि कुछ लोग तो दोनों को रियल लाइफ में भी पति-पत्नी सनझते हैं। हालांकि निरहुआ शादीशुदा हैं और तीन बच्चों के पिता भी हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!